
चीन से MBBS, भारत में आतंकी साजिश... जानें ISKP मॉड्यूल के बारे में, जिसका 'डॉक्टर' बना रहा था 'राइसिन जहर'
AajTak
गुजरात ATS ने ISKP मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो देश में जहर से आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था. गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सैयद चीन से MBBS करने के बाद भारत लौटा और राइसिन नामक घातक जहर तैयार करने में जुटा हुआ था.
अहमदाबाद में गुजरात ATS ने उस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी है. इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर आतंकी नहीं, बल्कि एक डॉक्टर है. इसका नाम डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद.इसने चीन से MBBS की डिग्री हासिल की है. इसके बाद राइसिन जैसे घातक जहर को तैयार कर बड़े पैमाने पर हत्या की साजिश रच रहा था. उसके इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP ) से कनेक्शन मिले हैं.
गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि यह मॉड्यूल बेहद संगठित और खतरनाक था. सैयद के साथ दो और आरोपी हैं. उनके नाम आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल मोहम्मद सलीम हैं. उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों पर आरोप है कि लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद की कई संवेदनशील जगहों की रेकी की थी. ATS को शक है कि इनका मकसद धार्मिक स्थलों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में राइसिन से तबाही मचाना था.
डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद ने अरंडी के तेल के जरिये राइसिन जहर तैयार करने का प्रयोग शुरू कर दिया था. उसके ठिकाने से चार लीटर अरंडी का तेल, तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. 'राइसिन' एक घातक रासायनिक जहर है, जो अरंडी के बीजों की प्रोसेसिंग से बचे अवशेषों से तैयार होता है. इसकी सूक्ष्मतम मात्रा भी जानलेवा है. संपर्क में आते ही इंसान मर सकता है.
ATS के अनुसार, सैयद ने इसके लिए आवश्यक उपकरण, कच्चा माल और रिसर्च मैटेरियल जुटा लिया था. उसने प्रारंभिक केमिकल प्रोसेसिंग भी शुरू कर दी थी. पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. डॉक्टर का हैंडलर अफगानिस्तान निवासी अबू खदीजा था, जो ISKP यानी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस से जुड़ा हुआ है. खदीजा पाकिस्तान में सक्रिय कई लोगों के संपर्क में था.ड्रोन के जरिये सीमा पार से हथियारों की सप्लाई करवाता था.
ATS के मुताबिक, यही हैंडलर सैयद को निर्देश और फंडिंग भेज रहा था. वो ISKP की शैली में फंडिंग और भर्ती नेटवर्क खड़ा करने की भी कोशिश कर रहा था. वो सोशल मीडिया के जरिए स्लीपर नेटवर्क बनाने की योजना पर काम कर रहा था. पिछले एक साल से देश के कई संवेदनशील इलाकों की रेकी कर रहा था. हालांकि अभी तक किसी लोकल स्लीपर सेल की मौजूदगी के पक्के सबूत नहीं मिले हैं. लेकिन उसने गुजरात से यूपी तक रेकी की थी.
ISKP यानी इस्लामिक स्टेट का दक्षिण और मध्य एशिया क्षेत्रीय विंग है. इसकी घोषणा जनवरी 2015 में हुई थी. अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र, जिसे ऐतिहासिक रूप से 'खोरासान' कहा जाता है, इसका प्राथमिक ऑपरेटिंग जोन है. यह संगठन सिरिया और इराक़ से लौटे अफगानी-पाकिस्तानी जिहादियों और तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के टूटे धड़ों के विलय से बना. इसकी रणनीति हमेशा हिट-एंड-रन, आत्मघाती हमलों की रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










