चीन समेत इन 5 देशों से आने वाले यात्रियों को दिखानी होगी नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट, तभी मिलेगी भारत में एंट्री!
AajTak
कोरोना फिर से डराने लगा है. महामारी से सबक लेते हुए सरकार गंभीर है. चीन, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देश से खतरे की आहट हो चुकी है. देश के तमाम एयरपोर्ट अलर्ट पर हैं. रैंडम चेकिंग की जा रही है. जो पॉजिटिव आ रहे हैं, उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है. इस बीच इंटरनेशनल ट्रवैल को लेकर सरकार एयर सुविधा लागू करने जा रही है.
कोरोना को लेकर नए साल से पहले ही चीन से जो चेतावनी आई है, उसका असर हिन्दुस्तान में भी दिख रहा है. देश अलर्ट पर है. खतरा गंभीर है. कोरोना फिर से डराने लगा है. महामारी से सबक लेते हुए सरकार गंभीर है. चीन, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देश से खतरे की आहट हो चुकी है. देश के तमाम एयरपोर्ट अलर्ट पर हैं. रैंडम चेकिंग की जा रही है. जो पॉजिटिव आ रहे हैं, उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है. इस बीच इंटरनेशनल ट्रवैल को लेकर सरकार एयर सुविधा लागू करने जा रही है. जिसके तहत चीन समेत 5 देशों से आने वाले यात्रियों की नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य होगी.
दरअसल, इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर जारी गाइडलाइन पर भ्रम की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एयर सुविधा लागू करने की संभावना है. इसके तहत एक पोर्टल शुरू किया जाएगा. जहां थाईलैंड (बैंकॉक) चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों से उड़ान भरने से पहले यात्रियों को अपना कोविड टेस्ट कराकर नेगेटिव रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को न्यूज एजेंसी को बताया कि सरकार अगले सप्ताह से चीन समेत पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है. उन्होंने यह भी आगाह किया कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी में कोविड में उछाल देखा जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर कोई लहर होती भी है, तो मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम होगी. सूत्रों ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से एयर सुविधा फॉर्म भरना और 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य किया जा सकता है.
भारत पर नई लहर का कितना होगा असर?
कैलिफोर्निया बेस्ड स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, चीन में जिस बीएफ.7 वैरिएंट ने हाहाकार मचाया है, ऐसे जेनेटिक्स वाला वैरिएंट फरवरी 2021 के बाद से ही 90 देशों में सामने आ चुका है. यह ओमिक्रॉन के बीए.5 सब वैरिएंट ग्रुप का एक हिस्सा है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भारत की अधिकतर आबादी के पास डबल इम्यूनिटी का होना है, डबल यानी एक नेचुरल इम्यूनिटी और एक जो वैक्सीन के बाद इम्यूनिटी लोगों के शरीर में बन गई है.
चीन में कोरोना से हाहाकार

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








