
चीन विमान हादसा: यात्रियों के बचे होने की उम्मीद नहीं, भारत में DGCA ने ऐसे विमानों पर बढ़ाई निगरानी
AajTak
जिस पहाड़ी में विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें नजर आ रहा है कि विमान के क्रैश होते ही पहाड़ों के बीच आग की लपटें उठ गईं. हालांकि इस हादसे में कितने यात्रियों की मौत हो चुकी है और कितने घायल हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
सोमवार को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान के क्रैश हो जाने के बाद भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश में भी बोइंग 737 विमानों के 737 इन विमानों को सर्विलांस में रखने का फैसला किया है. अब देश में सभी एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान पर डीजीसीए कड़ी निगरानी रखेगा.
इस फैसले को लेकर इंडिया टुडे से बात करते हुए, डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने कहा, “उड़ान सुरक्षा एक गंभीर विषय है. हम स्थिति का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं और 737 बेड़े के विमान पर निगरानी बढ़ा रहे हैं.
बता दें कि भारत में चार एयरलाइनों के बेड़े में बोइंग 737 विमान हैं, जिनमें एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और विस्तारा शामिल है. अरुण कुमार ने कहा, "हम उड़ान प्रक्रियाओं, हवाई योग्यता और संचालन की निगरानी के लिए टीमों को तैनात कर रहे हैं."
गौरतलब है कि सोमवार को, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट MU5735 कुनमिंग और गुआंगझोउ के बीच घरेलू उड़ान के दौरान गुआंग्शी के पहाड़ों में क्रैश कर गई. इस विमान में कुल 132 लोग सवार थे, जिनमें 123 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य शामिल थे. इनके बचे होनी की उम्मीद नहीं है.
चीनी मीडिया के दावे के मुताबिक इस घटना को लेकर बोइंग मुख्यालय ने चाइना मीडिया ग्रुप को बताया है कि उसने चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान दिया था जिसमें उसका एक मॉडल शामिल था.
इस मामले में विमान बनाने वाली कंपनी और जानकारी जुटा रही है. हालांकि चीन में विमान हादसा किस वजह से हुआ है ये अभी साफ नहीं हो पाया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







