
चीन में मिली 10 लाख साल पुरानी इंसानी खोपड़ी, खुलेंगे कई बड़े रहस्य
AajTak
चीन में पुरातत्वविदों को खुदाई में इंसानी खोपड़ी के जीवाश्म मिले हैं. इस खोपड़ी को करीब 10 लाख साल पुराना बताया जा रहा है. खोपड़ी के जीवाश्म को देखकर सर्वे कर रही पूरी टीम हैरान रह गई.
चीन में पुरातत्वविदों को खुदाई में कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. यह कुछ और नहीं बल्कि एक इंसानी खोपड़ी है, जो करीब 10 लाख साल पुरानी बताई जा रही है. पुरातत्वविदों ने चीन के हूबेई प्रांत में इस प्राचीन इंसानी खोपड़ी की खोज की है. इस मानव खोपड़ी को इंसानी मूल का एक बड़ा सबूत माना जा रहा है. पुरातत्व विभाग की टीम के हाथ लगी यह खोपड़ी पेलियोलिथिक पीरियड यानी ओल्ड स्टोन एज के समय की बताई जा रही है, जिसपर स्टडी करने से रिसर्चरों को काफी मदद मिल सकती है.
सबसे खास बात है कि पुरातत्वविदों को यह खोपड़ी उसी साइट से मिली है, जहां साल 1989 और 1990 में भी दो खोपड़ियां मिली थीं. हालांकि, दोनों खोपड़ियों की हालत बेहद खराब स्थिति में थी और दोनों की उम्र करीब 11 लाख साल पुरानी रही होगी.
हूबई इंस्टिट्यूट ऑफ कल्चरल रेलिक्स एंड आर्कोलॉजी के रिसर्चर Lu Chengqiu ने इस बारे में कहा कि जो नई खोपड़ी अब मिली है, उसकी हालत भी पिछली इन दो खोपड़ियों की जैसी ही है. ऐसा माना जा रहा है कि यह तीनों खोपड़ियां जिन लोगों की है, वे एक ही समय के होंगे.
वहीं प्राचीन साइट के उत्खनन में शामिल मुख्य पुरातत्वविद जाओ शिंग ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 10 लाख साल पुराने कुछ ही इंसानी जीवाश्म दुनिया में मौजूद हैं. उन्होंने आगे कहा कि चीन समेत पूरे ईस्ट एशिया में Yuanmou Man और Lantian Man करीब 12 लाख साल पहले हुआ करते थे. जबकि Peking Man करीब आठ लाख साल पुराने हैं.
नवंबर तक बाहर आएगी पूरी खोपड़ी
साइट पर उत्खनन के कार्य में लगी पुरातत्वविदों की टीम को इंसानी खोपड़ी के अभी आगे की हड्डियां और अन्य कुछ पार्ट अभी तक मिले हैं. पूरी खोपड़ी को बाहर लाने के लिए थोड़ा समय अभी और लगेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर महीने तक इस कार्य में लगी टीम खोपड़ी को पूरी तरह बाहर निकाल लेगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








