
चीन में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, सार्वजनिक समारोह और यात्रा पर लगा प्रतिबंध
AajTak
चीन में डेल्टा स्ट्रेन के दिनोंदिन बढ़ रहे मामलों के बीच ओमिक्रॉन का पहला केस मिला हे. इसे डेल्टा स्ट्रेन का 'sub-lineage AY.4' बताया गया है. यह केस आने के बाद चीन के पूर्वी प्रांत में लाखों लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
चीन में डेल्टा स्ट्रेन के दिनोंदिन बढ़ रहे मामलों के बीच ओमिक्रॉन का पहला केस मिला हे. इसे डेल्टा स्ट्रेन का 'sub-lineage AY.4' बताया गया है. यह केस आने के बाद चीन के पूर्वी प्रांत में लाखों लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. एजेंसी के अनुसार, चीन की सीजीटीएन-टीवी ने अपनी रिपोर्ट में सोमवार को कहा कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश से आए एक यात्री की जांच की गई, जिसमें यह वायरस होने की पुष्टि की गई है. हालांकि यात्री की राष्ट्रीयता या ट्रेवल हिस्ट्री का खुलासा नहीं किया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











