
चीन में बढ़ रहा अजीब ट्रेंड, जॉब नहीं फिर भी ऑफिस जाते हैं युवा, हर दिन देनी पड़ती है फीस
AajTak
ऑफिस जाना और महीने के अंत में सैलरी पाना हर कॉरपोरेट कर्मचारी की हकीकत होती है, लेकिन चीन में एक अजीब ट्रेंड बढ़ रहा है. यहां लोग ऑफिस तो जाते हैं, मगर सैलरी मिलने के बजाय हर दिन वहां बैठने का किराया चुकाते हैं. इसे कहा जा रहा है ‘फेक ऑफिस ट्रेंड’, जो अब तेजी से फैल रहा है.
अगर कोई आपसे कहे कि आपको रोज़ाना 9 घंटे ऑफिस में बैठना है. फर्क सिर्फ इतना है कि यहां आपको सैलरी नहीं मिलेगी, बल्कि उलटा जेब से पैसे देने होंगे. सुनकर लगेगा मजाक है न? लेकिन ये हकीकत है और ये हकीकत पैदा हुई है बेरोजगारी की मजबूरी से. वो बेरोजगारी जो आज चीन में लाखों युवाओं की जिंदगी को चुभ रही है.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में ‘फेक ऑफिस’ का ट्रेंड तेज़ी से फैल रहा है. देश में युवाओं की बेरोज़गारी दर 14% से भी ऊपर है और बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे युवा असली नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं. ऐसे हालात में ये नकली ऑफिस उनके लिए सहारा बन गए हैं. दरअसल, यहां आने वाले ज्यादातर युवा अपनी बेरोजगारी को छिपाना चाहते हैं, क्योंकि चीन के समाज में बेरोजगार होना एक तरह से शर्म की बात मानी जाती है.
परिवार और समाज को दिखाने के लिए ‘फेक ऑफिस’
चीन के डोंगगुआन शहर में 30 साल के शुई झोउ रोज सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक डेस्क पर बैठते हैं. चाय पीते हैं, सहकर्मियों से बातें करते हैं और कई बार मैनेजर से भी देर तक वहीं रुकते हैं, लेकिन असलियत ये है कि झोउ वहां काम करने नहीं, बल्कि काम करने का नाटक करने जाते हैं. इसके लिए वो कंपनी को करीब 30 युआन (लगभग 420 रुपये) रोजाना चुकाते हैं.
ऐसे ही एक और केस है शुई झोउ का, जिनका फूड बिजनेस पिछले साल फेल हो गया था. अब वे इस नकली ऑफिस में बैठकर अपने माता-पिता को फोटो भेजते हैं, ताकि उन्हें लगे कि उनका बेटा नौकरी कर रहा है. झोउ कहते हैं कि यहां सब मिलकर काम करते हैं, बातें करते हैं, गेम्स खेलते हैं, और अक्सर साथ में डिनर भी करते हैं. इससे मुझे पहले से ज्यादा खुशी मिलती है.
क्यों कर रहे हैं ऐसा?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











