
चीन में फिर कोरोना की दस्तक, 23 नए मामले, कई शहरों में पाबंदियां लागू
AajTak
चीन में भी फिर नए मामले आने शुरू हो गए हैं. कोरोना संक्रमण में तेजी के बाद चीन ने अपने यहां ग्वांगदोंग इलाके में कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं.
दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस की ताजा लहर अपना असर दिखा रही है. अब कोरोना की जहां उत्पत्ति हुई यानी चीन में भी फिर नए मामले आने शुरू हो गए हैं. कोरोना संक्रमण में तेजी के बाद चीन ने अपने यहां ग्वांगदोंग इलाके में कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 31 मई को चीन में 23 नए कोरोना केस दर्ज किए गए, उससे एक दिन पहले 27 केस सामने आए थे. इनमें करीब एक दर्जन केस साउथ ग्वांगदोंग इलाके में ही सामने आए हैं, इसलिए इन इलाकों में पाबंदियों का ऐलान किया गया है. ग्वांगदोंग इलाके में लगाई गई हैं ये पाबंदियां... एक दर्जन केस आने के बाद ही चीन ने सख्ती बढ़ा दी. अब ग्वांगदोंग से बाहर जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कोरोना का टेस्ट करवाना होगा, साथ ही यहां आने वाले व्यक्ति को भी टेस्ट करवाना होगा. ग्वांगदोंग प्रांत हॉन्गकॉन्ग के इलाके से सटा हुआ है. चीन ने अब ग्वांगदोंग इलाके में जगह-जगह कोविड टेस्टिंग लैब की व्यवस्था कर दी है, ताकि अगर किसी को टेस्ट करवाना हो तो करवा ले. साथ ही अब जो भी व्यक्ति प्लेन, ट्रेन, बस या प्राइवेट कार से इस इलाके से बाहर जाएगा तो उसे दिखाना होगा कि वो कोविड नेगेटिव है.
इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










