
चीन में कोरोना का खौफ, एक शख्स ने तोड़ा नियम, हजारों लोगों को होना पड़ा क्वारनटीन
AajTak
चीन के बीजिंग में एक शख्स ने कोरोना रूल तोड़कर कई लोगों को मुश्किल में डाल दिया. उसने खुद नियम तोड़ा और उसकी वजह से कई लोगों को क्वारंटाइन होना पड़ा.
बीजिंग में एक शख्स ने कोरोना रूल तोड़कर हजारों लोगों को क्वारंटाइन होने पर मजबूर कर दिया. बाद में वह खुद कोरोना पॉजिटिव निकल गया. कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग के लोगों को पिछले पांच हफ्तों से घर में रहने का आदेश जारी किया गया था. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रविवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति सन ने कोरोना नियमों को तोड़ दिया और घर के बाहर के शॉपिंग सेंटर में घूमते हुए पाया गया.
5,000 पड़ोसियों को घर में रहने की सलाह बीजिंग के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि घर में क्वारंटाइन की अवधि के दौरान वह कई बार बाहर गया और पड़ोस में घूमता रहा. बाद में वह शख्स और उसकी पत्नी टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए . इसके बाद 5,000 पड़ोसियों को घर में रहने की सलाह दी गई. जबकि 250 को एक सरकारी आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया.
हो सकती है कड़ी कार्रवाई दरअसल, सोमवार को बीजिंग में वायरस प्रतिबंधों में ढील दी गई. इसके तहत पार्कों, संग्रहालयों और सिनेमाघरों को फिर से खोल दिया गया. चीन फिलहाल लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहा है और जीरो कोविड रणनीति के तहत काम कर रहा है. कोरोना नियम तोड़ने के बाद उक्त शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, वह पुलिस जांच के दायरे में है.
घटने लगे कोविड के मामले बीजिंग में अप्रैल के अंत से 1,700 से अधिक संक्रमण के मामले देखे गए है. पिछले एक सप्ताह में मामलों में तेजी से गिरावट आई है. बीजिंग सरकार के प्रवक्ता जू हेजियान ने रविवार को कहा कि दो दिनों से कोई नया मामला नहीं पाया गया है. हालात स्थिर हैं और सुधार हो रहा है, लेकिन वापसी का जोखिम अभी भी है.
कई जरूरी सेवाएं फिर से शुरू राजधानी के तीन सबसे अधिक आबादी वाले जिलों में अधिकांश बस, मेट्रो और टैक्सी सेवाएं सोमवार को फिर से शुरू कर दी गईं और लाखों लोगों को काम पर लौटने के लिए कहा गया था. चीन के कमर्शियल सेंटर शंघाई ने भी सोमवार को कुछ और प्रतिबंध हटाने की घोषणा की.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









