
चीन में एक कपल के 15 बच्चे! खुलासे के बाद 11 अफसरों को हुई सजा
AajTak
गुआंग्शी जुआंग में रहने वाले लियांग (76 साल) और उनकी पत्नी लू हॉन्गलेन (46 साल) ने 1995 से 2016 तक 4 लड़कों और 11 लड़कियों को जन्म दिया. इस मामले में फैमिली प्लानिंग स्टेशन के कुल 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने काम में लापरवाही का दोषी पाते हुए सजा दी गई है.
चीन के गुआंग्शी जुआंग में एक स्थानीय फैमिली प्लानिंग स्टेशन में 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया गया है. दरअसल, यहां जांच में एक ऐसे कपल के बारे में पता चला है, जिसके 15 बच्चे हैं.
जांच के दौरान सामने आया है कि यहां रहने वाले लियांग (76 साल) और उनकी पत्नी लू हॉन्गलेन (46 साल) ने 1995 से 2016 तक 4 लड़कों और 11 लड़कियों को जन्म दिया. इस मामले में फैमिली प्लानिंग स्टेशन के कुल 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने काम में लापरवाही का दोषी पाते हुए सजा दी गई है. इसमें रोंग काउंटी में लिकुन शहर के प्रमुख और स्थानीय फैमिली प्लानिंग स्टेशन के डायरेक्टर भी शामिल हैं.
कपल को नहीं होगी सजा
इस मामले में कपल को भी सजा का सामना करना पड़ सकता था, अगर वे वन चाइल्ड पॉलिसी के खत्म होने से पहले पकड़े जाते. दरअसल, 1979 में चीनी सरकार ने बढ़ती आबादी को काबू में करने के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की थी. 2015 में इस पॉलिसी को बदलकर टू चाइल्ड किया गया. हालांकि, सरकार ने 21 जुलाई, 2021 को टू चाइल्ड पॉलिसी में भी बदलाव कर दिया और इससे जुड़े दंड के प्रावधान को भी खत्म कर दिया.
बताया जा रहा है कि कपल की मुलाकात 1994 में गुआंग्डोंग में हुई थी. इसके बाद दोनों ने अनौपचारिक शादी की. हालांकि, दोनों ने शादी रजिस्टर्ड नहीं कराई. कपल 2015 से 2019 तक गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी भी लेता रहा.
कैसे खुला मामला?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









