
चीन में इस्लाम को कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के अनुकूल होना चाहिए: शी जिनपिंग
AajTak
चीन के राष्ट्रपति शिनजियांग प्रांत के दौरे पर हैं. यह वही राज्य हैं जहां से उइगर मुस्लिम पर अत्याचार की खबरें आती रहती हैं. हालांकि चीन इन घटनाओं को हमेशा झूठ बताता है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि उनके देश में इस्लाम चीन के अनुकूल होना चाहिए. शी जिनपिंग ने यह बात शिनजियांग राज्य के अधिकारियों से कही है जहां वह चार दिन के दौरे पर पहुंचे हैं. बता दें कि शिनजियांग चीन का वही राज्य है जहां पर उइगर मुस्लिमों की अच्छी-खासी आबादी है.
शी जिनपिंग ने यहां अपने अधिकारियों से कहा है कि इस्लाम को चीन के अनुकूल बनना चाहिए और समाजवादी ढांचे को अपनाना चाहिए जिसका चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिनिधित्व करती है. चीन के राष्ट्रपति ने अपने अधिकारियों से कहा कि इस समुदाय को चीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ानी चाहिए. इसके साथ ही उन्हें अन्य समुदाय के साथ संवाद स्थापित करने के लिए काम करना चाहिए. शी ने धार्मिक मामलों में शासन क्षमता में सुधार लाने और धर्मों के स्वस्थ विकास को साकार करने की आवश्यकता पर बल दिया.
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग ने कहा कि चीन में इस्लाम चीनी परिवेश में फलना-फूलना चाहिए और सभी धर्मों को समाजवादी व्यवस्था के अनुकूल स्वयं को विकसित करना चाहिए. शी जिनपिंग ने कहा कि धर्मों के मानने वाले पार्टी और सरकार के साथ संगठित होने चाहिए.
बता दें कि चीन के राष्ट्रपति काफी समय से इस्लाम धर्म को लेकर बयान देते रहते हैं जिसमें उनका कहना है कि ये धर्म चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के अनुकूल हो. शिनजियांग में सांस्कृतिक पहचान पर जोर देते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि सभी समुदायों को इस तरह से शिक्षित और गाइड किया जाए ताकि उनकी पहचान उनकी मातृभूमि, चीन की संस्कृति, कम्युनिस्ट पार्टी और समाजवाद के साथ मजबूत हो.
बता दें की चीन के शिनजियांग प्रांत से ही उइगर मुस्लिमों के साथ कैंप में अत्याचार की खबरें आती रहती हैं. हालांकि चीन ऐसी घटनाओं पर हमेशा लीपापोती और छिपाने की कोशिश करता है. जिन कैंपों में इस तरह के बर्ताव की खबरें आती हैं चीन उसे शिक्षा केंद्र बताता है.
इसके साथ ही इस इलाके में सक्रिय तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट नाम के संगठन पर आतंकी हमले के भी आरोप लगाता है. वहीं पश्चिम देशों की ओर से इस क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों से भी इनकार रहता है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









