
चीन बॉर्डर पर इंडियन आर्मी की Live fire एक्सरसाइज, 15 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर वॉर पावर किया टेस्ट
AajTak
लद्दाख सीमा पर भारत और चीन की सेनाएं लंबे वक्त से आमने-सामने हैं. ऐसे में भारतीय सेना की ओर से यहां पर हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं.
भारत और चीन के बीच लद्दाख की सीमा पर पिछले साल से ही तनावभरी स्थिति बनी हुई है. भारतीय सेना यहां पर लगातार मुस्तैद है और किसी भी मुश्किल घड़ी का मुकाबला करने के लिए तैयारी में जुटी है. इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय सेना ने लद्दाख में एक अहम एक्सरसाइज़ की और अपनी वॉर पावर को टेस्ट किया. भारतीय सेना के मुताबिक, लद्दाख में 2 सितंबर को लाइव फायर एक्सरसाइज़ को अंजाम दिया गया है. फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की अगुवाई में ये युद्धाभ्यास किया गया. समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना ने अपनी तैयारी को परखा. PRO डिफेंस श्रीनगर की ओर से ट्विटर पर इस एक्सरसाइज़ की तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जो बताती हैं कि कैसी मुश्किल परिस्थितियों में भारतीय सेना ने जंग की तैयारी की है. #FireAndFuryCorps #SnowLeopardBrigade#Ladakh @SpokespersonMoD @adgpi @NorthernComd_IA @MenonPgk @firefurycorps @PIB_India @DIPR_Leh @diprjk pic.twitter.com/SdTyVp0JMU
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











