
चीन फिर छुरा घोंपने की तैयारी में, कैसे रोकेगा भारत?
AajTak
चीन अपनी रणनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए भारत से सटी विवादित सीमा पर एक नए हाईवे के निर्माण की योजना पर काम कर रहा है. चीन का यह कदम भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. जी695 नाम का यह हाईवे दक्षिणी तिब्बत के कोना काउंटी, कांबा काउंटी और नेपाल सीमा के पास गईरोंग काउंटी से होकर गुजरेगा. ये इलाके एलएसी के पास हैं.
भारत से सटी विवादित सीमा पर चीन एक नए हाईवे के निर्माण की योजना पर काम कर रहा है. चीन ने अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह फैसला किया है.लेकिन चीन का यह कदम भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.
यह हाईवे तिब्बत की लुन्जे काउंटी से चीन के शिनजियांग के माजा तक होगा. दरअसल, चीन की प्रस्तावित 345 निर्माणाधीन योजनाओं के तहत इस हाईवे को बनाया जाएगा. चीन दरअसल अपनी अर्थव्यवस्था में जान फूंकने की कोशिश कर रहा है और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निवेश के जरिए उपभोक्ता खर्च को बढ़ाना चाहता है.
पिछले हफ्ते जारी इस योजना के तहत जी695 (G695) नाम का यह हाईवे दक्षिणी तिब्बत के कोना काउंटी, कांबा काउंटी और नेपाल सीमा के पास गईरोंग काउंटी से होकर गुजरेगा. ये इलाके एलएसी सीमा के पास हैं.
यह तिब्बत, नेपाल और भारत के बीच बुरांग काउंटी से भी होकर गुजरेगा. इसके साथ ही यह नगारी प्रांत के जांडा काउंटी से भी होकर गुजरेगा, जिसके कुछ हिस्से भारत में हैं.
इस नए हाईवे की जानकारियां अभी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं लेकिन हाईवे के एक बार पूरा होने पर यह एलएसी पर देपसांग प्लेन्स (Depsang Plains), गलवान वैली (Galwan Valley) और हॉट स्प्रिंग्स (Hot Springs) जैसे कुछ विवादित क्षेत्रों तक पहुंच सकती है.
जेएनयू में चाइना स्टडीज के प्रोफेसर श्रीकांत कोंडापल्ली ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि नई सड़क का निर्माण कर चीन सीमावर्ती इलाकों पर अपने लॉजिस्टिक बिल्डअप को बढ़ाना चाहता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











