
चीन ने सर्दी के मौसम में कोविड-19 मामलों के बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया
AajTak
चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (चाइनीज सीडीसी) के आंकड़ों में यह सामने आया है कि अक्टूबर में देशभर में कोविड से 24 मौतें हुई हैं और कुल 209 नए गंभीर मामले सामने आए हैं. चीन में ये सभी मामले कोविड के एक्सबीबी वेरिएंट के विभिन्न प्रकारों से संक्रमित लोगों के हैं.
चीन के विशेषज्ञों ने सर्दी के मौसम के दौरान कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों ने बुजुर्गों एवं संवेदनशील लोगों से कोविड का टीका लगवाने को कहा है. आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (चाइनीज सीडीसी) के आंकड़ों में यह सामने आया है कि अक्टूबर में देशभर में कोविड से 24 मौतें हुई हैं और कुल 209 नए गंभीर मामले सामने आए हैं. चीन में ये सभी मामले कोविड के एक्सबीबी वेरिएंट के विभिन्न प्रकारों से संक्रमित लोगों के हैं.
सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, चीन के शीर्ष सांस रोग विशेषज्ञ झोंग नानशन ने सर्दी के मौसम में कोविड-19 के मामलों में हल्की वृद्धि की चेतावनी दी है और बुजुर्गों व संवेदनशील आबादी को जल्द से जल्द टीका लगवाने को कहा है. थर्ड पीपुल्स हॉस्पिटल ऑफ शेंझेन के अध्यक्ष लु होंगझु ने अखबार को बताया कि वायरस में उत्परिवर्तन हो रहा है जबकि आम जनता की बीमारी से लड़ने की क्षमता कम हो रही है क्योंकि उनका एंटीबॉडी का स्तर समय बीतने के साथ कम हो रहा है.
लु के मुताबिक, सर्दी के मौसम में कोविड के मामलों में वृद्धि हो सकती है. चूंकि पतझड़ और सर्दी का मौसम फ्लू के उच्च खतरे के लिए जाना जाता है इसलिए लोगों को दोनों प्रकार के संक्रमण के संभावित खतरे से सावधान रहने की जरूरत है. लु ने कहा कि सर्दी के मौसम में रोकथाम व नियंत्रण उपायों का कार्यान्वयन जारी रखना जरूरी है लेकिन इसको लेकर भयभीत होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
कोरोना वायरस सबसे पहले वूहान में सामने आने के बाद 2019 के अंत तक एक महामारी में तब्दील हो गया था और इसने दुनियाभर में भारी तबाही मचायी जिसमें लाखों लोगों की जान चली गई और करोड़ों लोगों की सेहत को इसने विभिन्न तरीके से प्रभावित किया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









