
चीन ने लगाया जोर पर भारत ने रोक दिया! पाकिस्तान का छलका दर्द
AajTak
चीन की मेजबानी में 23 और 24 मार्च को वर्चुअल तरीके से ब्रिक्स सम्मेलन हुआ. इस सम्मेलन के आखिरी दिन 24 जून को ब्रिक्स बैठकों से अलग वैश्विक विकास पर एक उच्चस्तरीय बैठक होनी थी. इस उच्चस्तरीय संवाद में पाकिस्तान को शामिल करने के फैसले को भारत ने रोक दिया था.
पाकिस्तान भारत के एक कदम की वजह से बुरी तरह तिलमिला गया है. चीन की मेजबानी में 23 और 24 मार्च को वर्चुअल तरीके से ब्रिक्स सम्मेलन हुआ. इस सम्मेलन के आखिरी दिन 24 जून को ब्रिक्स बैठकों से अलग वैश्विक विकास पर एक उच्चस्तरीय बैठक होनी थी.
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस उच्चस्तरीय बैठकों में कई ऐसे देशों को भी शामिल होना था, जो ब्रिक्स संगठन के सदस्य नहीं है. इस बैठक में पाकिस्तान को शामिल किए जाने का न्योता दिया जाना था लेकिन भारत ने रोक दिया.
यह उच्चस्तरीय बैठक 24 जून को हुई थी, जिसमें लगभग दो दर्जन गैर ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शिरकत की थी. लेकिन चीन की पुरजोर कोशिश के बावजूद उसकी बेल्ट एंड रोड परियोजना का अहम साझेदार देश पाकिस्तान इस बैठक में शामिल नहीं हो पाया.
इस बैठक में पाकिस्तान के शामिल नहीं होने पर उस समय चीन और पाकिस्तान की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया लेकिन सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पर आधिकारिक बयान दिया.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि ब्रिक्स देशों के एक सदस्य देश ने इस बैठक में पाकिस्तान की हिस्सेदारी को रोक दिया था.
बयान में पाकिस्तान ने ब्रिक्स सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए चीन को बधाई भी दी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










