
चीन ने मिलाए PM मोदी के सुर में सुर, G-20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने का किया समर्थन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने की बात कही थी. उन्होंने अफ्रीकन यूनियन को सदस्य बनाने का समर्थन करते हुए कहा था कि भविष्य की कोई भी योजना सभी के प्रतिनिधित्व और मान्यता के बिना सफल नहीं हो सकती.
प्रधानमंत्री मोदी ने G-20 में अफ्रीका संघ (AU) को शामिल करने का समर्थन किया था. अब चीन ने अफ्रीकन यूनियन को G-20 का सदस्य बनाने का समर्थन किया है. चीन ने दावा किया है कि वो G-20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने का स्पष्ट रूप से समर्थन करने वाला पहला देश है.
हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने की बात कही थी. उन्होंने अफ्रीकन यूनियन को सदस्य बनाने का समर्थन करते हुए कहा था कि भविष्य की कोई भी योजना सभी के प्रतिनिधित्व और मान्यता के बिना सफल नहीं हो सकती.
दरअसल, जब चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से ये पूछा गया कि क्या दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाली G-20 समिट में अफ्रीकन यूनियन को शामिल किया जाएगा? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'चीन पहला देश है जिसने अफ्रीकी यूनियन के G-20 में शामिल होने के लिए स्पष्ट रूप से समर्थन दिया है.'
माओ निंग ने कहा कि हाल ही में चीन और अफ्रीकी नेताओं के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर जोर दिया था कि चीन G-20 में अफ्रीकी यूनियन की पूर्ण सदस्यता का सक्रिय रूप से समर्थन करता है.
अफ्रीकी देशों की आवाज बना है भारत
बीते कुछ सालों में भारत ग्लोबल साउथ या विकासशील देशों, खासकर अफ्रीकी देशों की चिंताओं और चुनौतियों की आवाज बनकर उभरा है. पीएम मोदी अफ्रीकी यूनियन को G-20 का सदस्य बनाने की वकालत करते रहे हैं. इसी साल जून में पीएम मोदी ने G-20 नेताओं को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने नई दिल्ली में होने वाली समिट में अफ्रीकी यूनियन को सदस्य बनाने की वकालत की थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









