
चीन ने ताइवान की ओर दागे रॉकेट... अब तक की सबसे बड़ी ड्रिल, द्वीप को घेरने की तैयारी
AajTak
चीन ने ताइवान के चारों ओर रॉकेट, एम्फीबियस असॉल्ट शिप्स, बमवर्षक विमान और युद्धपोत तैनात कर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है, जिसे ताइवान की नाकाबंदी की तैयारी माना जा रहा है. ‘जस्टिस मिशन 2025’ नाम के इस अभ्यास में ईस्टर्न थिएटर कमांड के तहत समुद्र और हवाई क्षेत्र में लाइव फायरिंग, समुद्री व हवाई लक्ष्यों पर हमले और पनडुब्बी रोधी अभियानों का अभ्यास किया जा रहा है.
चीन ने मंगलवार को ताइवान की ओर रॉकेट दागे और नए एम्फीबियस असॉल्ट शिप्स, बमवर्षक विमानों और युद्धपोतों की तैनाती कर द्वीप को चारों तरफ से घेरने का अभ्यास किया. यह चीन के अब तक के सबसे बड़े सैन्य अभ्यास का दूसरा दिन है, जिसका मकसद ताइवान की नाकाबंदी की तैयारी करना बताया जा रहा है.
अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास चीन के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा, 'ताइवान के आसपास और चीनी तट के पास पांच इलाकों में समुद्र और हवाई क्षेत्र में शाम 6 बजे तक लाइव फायरिंग की जाएगी, जबकि नौसेना और वायुसेना की इकाइयां ताइवान के उत्तर और दक्षिण में समुद्री और हवाई लक्ष्यों पर हमले के साथ-साथ पनडुब्बी रोधी अभियानों का अभ्यास कर रही हैं.'
'जस्टिस मिशन 2025' नाम से चल रहे ये अभ्यास अमेरिका की ओर से ताइवान को 11.1 अरब डॉलर के हथियार पैकेज के ऐलान के 11 दिन बाद शुरू हुए हैं. ये अभ्यास दायरे और ताइवान के बेहद करीब होने के लिहाज से अब तक के सबसे बड़े माने जा रहे हैं.
हालात पर नजर बनाए हुए है ताइवान
ताइवान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार इस बात पर नजर रखे हुए है कि क्या चीन, 2022 की तरह इस बार भी ताइवान के ऊपर से मिसाइलें दागता है. उन्होंने कहा कि चीन इन अभ्यासों के जरिए जमीन पर मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है, जिनमें अमेरिकी निर्मित लंबी दूरी की रॉकेट प्रणाली (HIMARS) भी शामिल है.
'सैनिक तैयार लेकिन हालात भड़काने की मंशा नहीं'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









