
चीन ने इन देशों को अपने 'जाल' में फंसाया, अरबों का चूना लगाया
AajTak
चीन अपने एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड के सहारे कई देशों में अपना लगातार प्रभाव बढ़ाता जा रहा है. चीन अफ्रीका के कई देशों में तो 'सेंध' लगा ही चुका है साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है.
चीन अपने एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड के सहारे कई देशों में अपना लगातार प्रभाव बढ़ाता जा रहा है. चीन अफ्रीका के कई देशों में तो 'सेंध' लगा ही चुका है साथ ही पाकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका जैसे एशियाई देशों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. (फोटो क्रेडिट: AFP) चीन का प्रशासन इसे ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट के तौर पर देख रहा है और इस प्रोजेक्ट को लेकर दावा है कि इससे चीन को दुनिया के बाकी देशों से कनेक्ट किया जाएगा. हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की महत्वाकांक्षा इस प्रोजेक्ट के सहारे छोटे और विकासशील देशों पर अपना दबदबा कायम करने की है और इसे चीनी साम्राज्यवाद कहा गया है.(प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) चीन दरअसल कुछ समय से विकासशील और गरीब देशों को बुनियादी सुविधाएं वाले प्रोजेक्ट्स मसलन सड़कें, रेलवे और ब्रिज के लिए किफायती लोन मुहैया करा रहा है. इसके अलावा कई चीनी कंपनियां भी इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं हालांकि इन प्रोजेक्ट्स को अधूरा छोड़ने के साथ ही चीन इन देशों पर आर्थिक दबाव भी बना रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












