
चीन के सैन्य अड्डों से दुनिया को खतरा, इन दो संगठनों ने बनाया जिनपिंग को रोकने का प्लान
AajTak
दिल्ली से 6 हजार किलोमीटर दूर ब्रसेल्स में नाटो देशों की बैठक चल रही थी. भारत ना तो नाटो का मेंबर है और ना ही उस बैठक में शामिल था लेकिन फिर भी उस बैठक में जिस मुद्दे पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई उसका संबंध भारत से भी है.
चीन की विस्तारवादी नीति से अब तक सिर्फ उसके पड़ोसी देश ही परेशान थे लेकिन अब अमेरिका और यूरोप के देशों को भी चिंता सताने लगी है. नाटो देश भी अब ये मानने लगे हैं कि चीन दुनिया की शांति के लिए खतरा बन गया है. चीन को लेकर नाटो देशों की चिंता बेवजह नहीं है. चीन अपनी नीतियों की वजह से दुनिया के लिए सबसे बड़ी मुसिबत बनता जा रहा है .इस खतरे से निपटने के लिए नाटो देशों ने अब एक अहम रणनीति बनाई है. दिल्ली से 6 हजार किलोमीटर दूर ब्रसेल्स में नाटो देशों की बैठक चल रही थी. भारत ना तो नाटो का मेंबर है और ना ही उस बैठक में शामिल था लेकिन फिर भी उस बैठक में जिस मुद्दे पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई उसका संबंध भारत से भी है. नाटो देशों की बैठक में जो फैसले लिए गए उसका असर भारत की विदेश और रक्षानीति पर भी पड़ेगा. दरअसल, नाटो देशों की चिंता का विषय भारत नहीं बल्कि चीन है. चीन की बढ़ती हुई आक्रमक सैन्य गतिविधियों से नाटो देश परेशान हैं. एक सैन्य संगठन के रूप में नाटो देशों की चिंता चीन को लेकर बढ़ती जा रही है. नाटो के नेताओं को अब लगने लगा है कि चीन सुरक्षा के लिए चुनौती बनता जा रहा है. इतना ही नहीं नाटो देश ये भी सोचते हैं कि चीन अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को कमतर करने की दिशा में काम कर रहा है. नाटो देशों की चिंता ये भी है कि चीन काफी तेजी से परमाणु मिसाइल विकसित कर रहा है. चीन दुनिया का नया सुपरपावर बनने के सपने देख रहा है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











