
चीन के साथ तनाव, अक्टूबर में LAC के पास भारत और अमेरिका की सेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास
AajTak
चीन के साथ तनाव के बीच भारत और अमेरिकी की सेनाएं अक्टूबर में उत्तराखंड के औली में LAC के पास सैन्याभ्यास करेंगी. रक्षा विभाग के एक सूत्र ने बताया कि दोनों सेनाओं के बीच यह युद्धाभ्यास 14 से 31 अक्टूबर तक होने वाला है. इसका उद्देश्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है.
चीनी सीमा (LAC) पर तनाव के बीच भारत और अमेरिकी की सेनाएं अक्टूबर में उत्तराखंड के औली में सैन्याभ्यास करेंगी. भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच मिलिट्री एक्सरसाइज का 18वां संस्करण है. यह युद्धाभ्यास एक साल अमेरिका और एक साल भारत में होता है. बीते साल युद्धाभ्यास अमेरिका के अलास्का में किया गया था. इसीलिए इस साल भारत में होने जा रहा है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रक्षा विभाग के एक सूत्र ने बताया कि दोनों सेनाओं के बीच यह युद्धाभ्यास 14 से 31 अक्टूबर तक होने वाला है. सूत्रों ने बताया कि युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है. भारत-अमेरिका रक्षा संबंध बीते कुछ सालों से मजबूत हो रहे हैं. जून 2016 में, अमेरिका ने भारत को "प्रमुख रक्षा भागीदार" नामित किया.
दोनों देशों ने पिछले कुछ सालों में महत्वपूर्ण रक्षा और सुरक्षा समझौते भी किए हैं, जिसमें 2016 में लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (LEMOA) भी शामिल है, जो उनकी सेनाओं को आपूर्ति की हथियारों की मरम्मत और पुनःपूर्ति के लिए एक-दूसरे के ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति देता है और साथ ही साथ गहन सुरक्षा प्रदान करता है. दोनों सेनाओं ने 2018 में COMCASA (कम्युनिकेशंस कंपेटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट) पर भी हस्ताक्षर किए, जो दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन प्रदान करता है और अमेरिका से भारत को उच्च तकनीक की बिक्री का प्रावधान करता है.
बाराहोती में चीनी सैनिकों ने की थी नापाक हरकत
उत्तराखंड के औली में हो रहा इस बार का युद्धाभ्यास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड के बाराहोती क्षेत्र में बीते साल सितंबर में चीन के सैनिकों ने नापाक हरकत की थी. चीनी सैनिक भारतीय सीमा में करीब 5 किमी तक अंदर घुस आए थे. हालांकि कुछ ही घंटों में ये सैनिक वापस लौट गए थे. बताया जाता है कि बाराहोती में एक ऐसा चारागाह है जिसे लेकर दोनों देशों के बीच विवाद है. ये चारागाह 60 स्क्वॉयर किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






