
चीन के यिनचुआन में रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका, 31 लोगों की मौत
AajTak
चीन में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां के यिनचुआन प्रांत में एक रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका हो गया. इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चीन में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां के यिनचुआन प्रांत में एक रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका हो गया. इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी चीन के यिनचुआन में बुधवार रात एक बारबेक्यू रेस्टोरेंट में गैस विस्फोट हुआ. इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई और सात का इलाज चल रहा है.
चीनी मीडिया में तस्वीरें सामने आई हैं, वे हादसे की भयावहता को दिखा रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद रेस्टोरेंट और आसपास की दुकानों में भीषण आग लग गई. इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
Update: 31 people have died and seven are receiving treatment following a gas explosion at a barbecue restaurant in Northwest China's Yinchuan on Wednesday night. https://t.co/MHy6MGPU0K
रेस्टोरेंट में आग किस वजह से लगी, अभी यह साफ नहीं हो पाया है. चीनी प्रशासन आग की वजह की जांच करने में जुट गया है. अब तक 38 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









