
चीन के पूर्वोत्तर हिस्सों में बिजली संकट, फैक्ट्री-मॉल्स बंद, लोगों को पानी गर्म करने तक की मनाही
AajTak
चीन के एक बड़े हिस्से में इस वक्त बिजली का संकट चल रहा है. कोयला सप्लाई प्रभावित होने के कारण घरों, फैक्ट्रियों में बिजली की सही आपूर्ति नहीं हो रही है.
China Power Crisis: चीन के पूर्वोत्तर इलाकों में शुरू हुआ बिजली का संकट अब बढ़ता ही जा रहा है. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कई फैक्ट्रियां, मॉल, दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं और घरों में लोगों को परेशानी हो रही है. कोयले की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण चीन के पूर्वोत्तर इलाके में कुछ दिनों से बिजली संकट पैदा हुआ है. चीन में मैन्युफैक्चर्स की बढ़ती डिमांड के बीच कोयला सप्लाई पर असर पड़ा है, कोयला के दाम भी काफी बढ़ गए हैं, ऐसे में बिजली संकट पैदा हो गया है. इसकी वजह से एपल, टेस्ला जैसी कंपनियों की फैक्ट्री भी बंद होने की कगार पर आ गई हैं.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










