
चीन के कबूलनामे के बीच आज 10वें राउंड की वार्ता, एजेंडे में देपसांग और गोगरा हॉट स्प्रिंग
AajTak
सीमा पर तनाव को लेकर आज भारत-चीन में कमांडर स्तर की 10वें दौर की बातचीत होने वाली है. आज की इस वार्ता का एजेंडा गोगरा हॉट स्प्रिंग और देपसांग हैं. चीनी कमांडर से विचार-विमर्श के दौरान भारतीय पक्ष की अगुवाई कोर कमांडर पीजेके मेनन और आईटीबीपी के आईडी दीपम सेठ करेंगे.
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल (LAC) पर डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया जारी है. चीन अपनी सीमा में पीछे जा रहा है. चीन फिंगर 5 से 8 के बीच फैलाए सारे सामान बांधकर पीछे जा रहा है. अभी यह प्रक्रिया जारी है. इस बीच चीन ने लगभग 8 महीने के बाद यह भी माना है कि गलवान में कमांडर समेत उसके भी कई जवान मारे गए थे. इस पूरे परिदृश्य के बीच दोनों देश के सैन्य कमांडर आज एक बार फिर बात चीत की टेबल पर बैठने जा रहे हैं. लद्दाख में चीनी सेना का वापस जाना भारत के लिए बड़ी रणनीतिक कामयाबी है. लद्दाख से चीन को पीछ हटने के लिए मजबूर करने को लेकर भारत ने एक रणनीति पर काम किया है. भारत कई जगहों पर चीन से मजबूत स्थिति में था, लिहाजा चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने जान लिया कि भारत अपनी मांगों से पीछे हटने वाला नहीं है
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











