
चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलीमिहान सेयती का निधन, 135 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
AajTak
चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 साल की उम्र में निधन हो गया. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उनका का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था.
चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 साल की उम्र में निधन हो गया. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. देश के प्रचार विभाग के अनुसार काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप निवासी सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था. बताया जा रहा है कि यह इलाका लंबी उम्र के लोगों के लिए जाना जाता है. यहां पर बड़ी संख्या में बुजुर्गों की उम्र 90 साल से ज्यादा की है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











