
चीन की पेमेंट तकनीक से लोग हैरान, हथेली लहराकर कर सकते हैं पेमेंट... पाकिस्तानी क्रिएटर का वीडियो वायरल
AajTak
हाल के सालों में चीन ने टेक्नॉलाजी के मामले में दुनिया को हैरान किया है, खासकर अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और पेमेंट सिस्टम के जरिए. सोशल मीडिया पर चीन की इनोवेटिव टेक्नोलॉजी की झलकियां अक्सर वायरल होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर राणा हमजा सैफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
हाल के सालों में चीन ने टेक्नॉलाजी के मामले में दुनिया को हैरान किया है, खासकर अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और पेमेंट सिस्टम के जरिए. सोशल मीडिया पर चीन की इनोवेटिव टेक्नोलॉजी की झलकियां अक्सर वायरल होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर राणा हमजा सैफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में एक ऐसी पेमेंट तकनीक दिखाई गई है, जो यह साबित करती है कि चीन तो फ्यूचर में जी रहा है.
सिर्फ हथेली के जरिये हो रहा है पेमेंट
इस वीडियो को जुझोऊ शहर के एक लोकल किराने की दुकान में फिल्माया गया, जहां सैफ और उनके दोस्त खरीदारी करने पहुंचे. वीडियो में एक दोस्त को 'पाम पेमेंट सिस्टम' के जरिए पेमेंट करते हुए दिखाया गया, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया. सैफ ने समझाया कि अगर किसी की हथेली रजिस्टर्ड है, तो वह पूरे चीन में बस अपनी हथेली लहराकर पेमेंट कर सकता है. सक्सेस ट्रांजैक्शन के बाद, दोस्तों में से कुछ को इस नई तकनीक पर यकीन ही नहीं हुआ, जबकि कुछ ने इसे लेकर ताली बजाई. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था-चीन 2050 में जी रहा है.
9 मिलियन व्यूज,वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल होते हुए 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. कमेंट्स में लोग जमकर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-ये तो भविष्य है, यकीन नहीं हो रहा कि आज ये देख रहे हैं! वहीं, किसी ने कहा-चीन हमेशा तकनीक में एक कदम आगे रहता है-क्या शानदार सिस्टम है! कई यूजर्स ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा-अगर ये तकनीक पूरी दुनिया में फैले, तो जिंदगी काफी आसान हो जाएगी.
देखें वीडियो

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










