
चीन की आर्थिक कमर तोड़ने को केजरीवाल ने बताया मास्टर प्लान, बोले- गारंटी देता हूं...
AajTak
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का पता नहीं क्या हो गया कि चाइना को सजा देने की बजाय, आंख में आंख डालकर जवाब देने की बजाय इनाम दिया जा रहा है. भारत ने चाइना से 65 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चाइना से आयात के मुद्दे पर केंद्र सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा है. उन्होंने देश के लोगों से चाइना के माल को बॉयकोट करने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा कि ये मुद्दा देश के हर आदमी को पीड़ा दे रहा है. पिछले कुछ सालों से चाइना हमें आंखें दिखा रहा है. चाइना हम पर जब तब छोटे हमले कर लेता है. उन्होंने चाइना की आर्थिक कमर तोड़ने का मास्टर प्लान भी बताया.
अरविंद केजरीवाल का कहना था कि देश के जवान बॉर्डर पर चाइना से डटकर मुकाबला कर रहे हैं. कई जवानों ने अपनी जान तक दे दी. फिर सुनने में आता है कि चाइना कुछ किलोमीटर तक अंदर घुस गया. भारत सरकार कहती है कि सब कुछ ठीक है. मीडिया में आता है कि सरकार ठीक नहीं बोल रही है. एक तरफ सेना चाइना से डटकर मुकाबला कर रही है, चाइना हमें आंखें दिखा रहा है. कई सैनिकों की जान चली गई.
'आंख में आंख डालने की बजाय इनाम दिया जा रहा'
केजरीवाल ने आगे कहा- हमारी केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का पता नहीं क्या हो गया कि चाइना को सजा देने की बजाय, आंख में आंख डालकर जवाब देने की बजाय इनाम दिया जा रहा है. भारत ने चाइना से 65 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा. केंद्र सरकार की क्या मजबूरी है कि वह चाइना को इनाम दिए जा रहे हैं. चाइना से चप्पल, खिलौने और कपड़े इंपोर्ट किए जा रहे हैं, ये सामान तो भारत भी बना सकता है.
'इंडिया वालों को भगाते हो...'
केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के सारे लोगों को इंडिया में इन्वेस्ट करने के लिए कहो. जमीन और फैसिलिटी दो. गारंटी देता हूं कि चाइना को इंपोर्ट करने के बजाय एक्सपोर्ट करना शुरू कर देंगे. इंडिया वालों को तो भगा रहे हो और चाइना वालों को गले लगाते हो, उनको झूला झूलाते हो, शर्म कर लो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







