
चीन का अंडरवॉटर Data Center हुआ एक्सपैंड! देखें AI वर्ल्ड के बड़े अपडेट्स
AajTak
चीन ने अपने अंडरवॉटर डेटा सेंटर को और बड़ा कर दिया है, और वो भी एक नए मॉड्यूल के साथ. इसे हैनान प्रांत के लिंगशुई के पास समुद्र में 18 फरवरी 2025 को लगाया गया. ये मॉड्यूल दिसंबर 2023 में शुरू हुए डेटा सेंटर से जुड़ता है और Highlander और उसकी subsidiary HiCloud इसे चलाती है. इसमें 400 हाई-परफॉर्मेंस सर्वर हैं, जो हर सेकंड 7,000 डीपसीक AI क्वेरीज़ प्रोसेस कर सकते हैं. देखें AI वर्ल्ड के बड़े अपडेट्स.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











