
चीनी राजनयिक ने जमकर की पाकिस्तान की बुराई, चारों तरफ मच गया हंगामा
AajTak
चीन और पाकिस्तान की CPEC परियोजना के तहत चीन बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में एयरपोर्ट, गहरे पानी का बंदरगाह और आर्थिक जोन का निर्माण कर रहा है. इसी परियोजना को लेकर हाल ही में अंग्रेजी अखबार 'द गार्जियन' की रिपोर्ट में एक चीनी राजनयिक अधिकारी के हवाले से पाकिस्तान की आलोचना की गई है. इस्लामाबाद में चीनी दूतावास ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है.
चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) परियोजना के तहत चीन पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में एयरपोर्ट, गहरे पानी का बंदरगाह और आर्थिक जोन का निर्माण कर रहा है. इसी परियोजना को लेकर हाल ही में अंग्रेजी अखबार 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट चर्चा का विषय बन गई है. रिपोर्ट में दोनों देशों की इस परियोजना को लेकर एक चीनी राजनयिक अधिकारी के हवाले से पाकिस्तान की आलोचना की गई है. अब रिपोर्ट को लेकर इस्लामाबाद में चीनी दूतावास ने सफाई पेश की है और इसे भ्रामक करार दिया है.
द गार्जियन की रिपोर्ट में चीनी राजनियक के हवाले से क्या कहा गया?
अखबार की रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के लिए चीन की राजनीतिक सचिव वांग शेंगजी ने उन्हें (द गार्जियन) को इस्लामाबाद में एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में चीनी राजनयिक ने सीपीईसी परियोजना को लेकर गहरी चिंता जताई. इसके साथ ही पाकिस्तान की सुरक्षा पर सवाल उठाया.
अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में चीन की राजनयिक सचिव वांग शेंगजी के हवाले से कहा गया कि, पाकिस्तान में जिस तरह की सुरक्षा है, वह चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता का विषय है
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राजनयिक ने इंटरव्यू में कहा कि अगर पाकिस्तान में सुरक्षा बेहतर नहीं होती है तो कौन यहां आएगा और कौन इस माहौल में काम करेगा. बलूचिस्तान और ग्वादर में चीन के खिलाफ बहुत ज्यादा नफरत है. कुछ बुरी ताकतें इस परियोजना के खिलाफ हैं और वह इसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट में कई स्थानीय लोगों के भी हवाले से कई बाते कही गईं. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी वह लोग हैं जो अरबों डॉलर की इस परियोजना को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि, एक समय ग्वादर को ये कहकर प्रचारित किया जा रहा था कि इसे 'पाकिस्तान का दुबई' बना दिया जाएगा, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया.
पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने रिपोर्ट में चीनी राजनयिक का जो बयान लिखा गया है, उसे पूरी तरह से गलत बताया है. चीनी दूतावास ने कहा कि, रिपोर्ट में चीनी राजनयिक के बयान में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह पूरी तरह गलत व अविश्वसनीय है और चीन की स्थिति को नहीं दर्शाती है. चीनी दूतावास की ओर से आगे कहा गया कि, बिना इंटरव्यू की सहमति के लेखक की एकतरफा झूठी जानकारियां पेशेवर नीति का उल्लघंन है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









