
चीनी प्रोजेक्ट को निशाना बनाकर पाकिस्तान में फिर हमला, धमाके और गोलीबारी में 8 जख्मी
AajTak
यह हमला पाकिस्तान में चीन के एक प्रोजेक्ट से जुड़े वाहनों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया. यह हमला आईईडी से किया गया लेकिन बाद में भारी गोलीबारी भी की गई.
पाकिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट को निशाना बनाकर एक बार फिर हमला किया गया है. पाकिस्तान में चीन द्वारा संचालित सैंडक खनन प्रोजेक्ट से जुड़े सामान को ले जा रहे 29 वाहनों के काफिले पर हमला किया गया है.
यह हमला मंगोछर के कलात में हुआ, जिसे बलूच विद्रोहियों ने अंजाम दिया. बलूच विद्रोहियों ने IED का इस्तेमाल कर सबसे पहले 20 वाहनों के काफिले को निशाना बनाया. पाकिस्तानी सुरक्षाबल इस काफिले की सिक्योरिटी में लगे थे. आईईडी विस्फोट के बाद विद्रोहियों ने भारी गोलीबारी भी की.
इस हमले की सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सुरक्षाबल पहुंचे. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. कलात के डिप्टी कमिश्नर ने पुष्टि की कि इस काफिले में चीन का कोई भी नागरिक नहीं था.
पाकिस्तान में चीनी प्रोजेक्ट क्यों निशाने पर?
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा खनिज पदार्थों वाला भंडार है. आरोप है कि चीन की कंपनियों ने खनन कर बलूचिस्तान में संसाधनों का दोहन कर रहा है. कहा जा रहा है कि चीन की कई कंपनियां 2002 से यहां खनिजों की माइनिंग कर रही है. चीन की कंपनियां इस मुनाफे का आधा हिस्सा यानी की 50 फीसदी खुद रखती है जबकि 48 फीसदी पाकिस्तान को देती है. इनमें से महज दो फीसदी बलूचिस्तान को मिलता है.
बता दें कि पाकिस्तान में चीन के नागरिकों पर पिछले कुछ सालों से हमले बढ़े हैं. पिछले साल 6 अक्टूबर को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों के आत्मघाती बम विस्फोट में दो चीनी नागरिक मारे गए थे, जिससे पाकिस्तान में चीन के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










