
चीनी ऐप ‘एब्लो’ ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को मैप पर गलत दिखाया, सरकार ने लिया एक्शन
AajTak
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल को प्ले स्टोर से 'Ablo' ऐप हटाने का निर्देश दिया, क्योंकि यह भारत की क्षेत्रीय सीमाओं को गलत दर्शा रहा था. चीन आधारित इस ऐप ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का गलत चित्रण किया और लक्षद्वीप को मैप से हटा दिया.
भारत को नुकसान पहुंचाने के अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए चीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है. चीन आधारित ऐप 'अब्लो' को प्ले स्टोर से हटाने के लिए भारत सरकार ने गूगल को निर्देश दिया. भारत सरकार सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से पहले भी कई चीनी ऐप्स पर बैन लगा चुका है.
क्या है पूरा मामला?
चीनी ऐप 'अब्लो' में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को गलत तरीके से दिखाया गया. साथ ही लक्षद्वीप को भारत के मैप से पूरी तरह से गायब कर दिया. भारत के विकृत मैप दिखाने को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है.
जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) ने इस ऐप के खिलाफ कार्रवाई की.
ऐप का मूल चीन से जुड़ा हुआ बताया गया है. इसे 10 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: सरकार ने बैन किए 119 ऐप्स, चीन और हॉन्गकॉन्ग से है इनका लिंक- रिपोर्ट

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











