
चिप की कमी से बड़ा नुकसान, टाटा मोटर्स ने कहा- निपटने के लिए प्लान तैयार!
AajTak
घरेलू बाजार में नेक्सॉन, हैरियर और सफारी सहित कई मॉडल बेचने वाली प्रमुख वाहन कंपनी अलग-अलग तरह के चिप पर भी विचार कर रही है, जिनका उपयोग उन घटकों में किया जा सकता है, जहां आपूर्ति की स्थिति गंभीर है.
टाटा मोटर्स ने चिप की कमी से निपटने के लिए नया प्लान तैयार किया है. कंपनी ने कहा कि प्रोडक्शन गतिविधियों और बिक्री पर सेमीकंडक्टर की कमी के प्रभाव को कम करने के लिए स्टॉकिस्टों से सीधी खरीद और उत्पाद विन्यास (Configurations) में बदलाव सहित विभिन्न उपायों पर विचार कर रही है. (Photo: Getty Images) घरेलू बाजार में नेक्सॉन, हैरियर और सफारी सहित कई मॉडल बेचने वाली प्रमुख वाहन कंपनी अलग-अलग तरह के चिप पर भी विचार कर रही है, जिनका उपयोग उन घटकों में किया जा सकता है, जहां आपूर्ति की स्थिति गंभीर है. कंपनी को उम्मीद है कि चालू तिमाही में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रहेगी और वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आपूर्ति में कुछ सुधार होगा. (Photo: File) टाटा मोटर्स की यात्री वाहन व्यापार इकाई (पीवीबीयू) के अध्यक्ष शैलेश चंद्र से जब पूछा गया कि क्या कंपनी सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से अपनी उत्पादन गतिविधियों में दिक्कतों का सामना कर रही है. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'आपूर्ति की अनिश्चितता के कारण हम निश्चित रूप से प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक हम किसी तरह स्थिति को संभाला है.' (Photo: Getty Images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











