
चिप्स से लेकर किचन का हर सामान, ₹346 का ये मैजिक गैजेट खुले पैकेट तुरंत करेगा सील
AajTak
किचन में आपको कुछ गैजेट्स जरूर रखने चाहिए. ये गैजेट्स आपके रोजमर्रा के कई काम में मदद कर सकते हैं. ऐसा ही एक प्रोडक्ट मिनी सीलिंग मशीन है, जो किसी भी खुले हुए पैकेट को वापस सील कर सकता है. इसकी वजह से आपको उस पैकेट के सामान के खराब होने की चिंता नहीं रहेगी. मार्केट में आपको इसके कई विकल्प मिल जाएंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
पैकेट खोलने के बाद क्या आपको भी उस सामान को दोबारा स्टोर करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. कई लोगों के लिए ये किसी चुनौती की तरह है. मतलब हर पैकेट को खोलना और उसके सामान को किसी बॉक्स में स्टोर करना. अगर नहीं रखा तो हवा की वजह से उसमें नमी आ जाती है.
ऐसे मौके के लिए मार्केट में आपको एक खास प्रोडक्ट मिल जाएगा. इसका इस्तेमाल करके आप अपने किचन के किंग बन सकते हैं. यानी आप उन खुले हुए पैकेट्स को इस गैजेट की मदद से सील कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं सीलिंग मशीन की. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.
सीलिंग मशीन की मदद से आप किसी भी पैकेट को दोबारा सील कर सकते हैं. सील होने की वजह से उसमें नमी नहीं आएगी और वो चीज खराब नहीं होगी. वैसे तो मार्केट में आपको बड़ी सीलिंग मशीन भी मिल जाएंगी, जो आपने दुकानों पर देखी होगी, लेकिन हम जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं, तो ये छोटा होता है. यानी मिनी सीलिंग मशीन.
यह भी पढ़ें: 15 हजार में बेस्ट फोन, Samsung से लेकर Vivo तक, 6500mAh बैटरी-बेहतरीन कैमरा
ये देखने में किसी स्टेपलर मशीन की तरह होता है. इसमें दो तरह के सीलिंग के ऑप्शन मिलते हैं. एक हीटिंग के जरिए पैकेट सील करने का और दूसरा शार्प स्टील ब्लेड की मदद से. चूंकि, हीटिंग के लिए पावर चाहिए होती है, इसमें 400mAh की बैटरी दी गई होती है.
इस बैटरी को आप चार्ज कर सकते हैं. इसमे टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. सिंगल चार्ज में आप इसे 10 से 15 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इस डिवाइस को फुल चार्ज होने में लगभग 2.5 घंटे का वक्त लगता है. ये स्पेसिफिकेशन्स Seznik सीलिंग मशीन के हैं, लेकिन आपको दूसरे ब्रांड के भी विकल्प मिल जाएंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












