
चित्तूर में टला बड़ा रेल हादसा, हावड़ा एक्सप्रेस के AC कोच में अचानक लग गई आग, सब सुरक्षित
AajTak
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम में एक ट्रेन रुकी हुई थी. तभी उसमें अचानक आग लग गई. ट्रेन में आग लगने से अचानक भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू से कुप्पम होते हुए हावड़ा एक्सप्रेस के S9 एसी कोच में आग लग गई. लोको पायलट की सूचना पर ट्रेन को कुप्पम स्टेशन पर रोक दिया गया.
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल वहां एक ट्रेन रुकी हुई थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई. ट्रेन में आग लगने से अचानक भगदड़ मच गई. बता दें कि बेंगलुरू से कुप्पम होते हुए हावड़ा एक्सप्रेस के S9 एसी कोच में आग लग गई. लोको पायलट की सूचना पर ट्रेन को कुप्पम स्टेशन पर रोक दिया गया. इस दौरान सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए. हालांकि इस हादसे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
ट्रेन से कटकर 2 की मौत
बता दें कि कुछ दिनों पहले झारखंड से भी दिल दहला देने वाली खबर आई थी. दरअसल झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसवां में दो लोको पायलट की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. यह घटना देर रात हुई, जब दोनों रेलवे कर्मचारी लाइन पर उतरकर रेल इंजन बदलने का काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.
लोको पायलट की गई जान
दरअसल 19 नवंबर की रात में 12 बजकर 18 मिनट पर जब दोनों लोको पायलट रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन का इंजन बदल रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेन ने दोनों लोको पायलट को अपनी चपेट में ले लिया. उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहां मौजूद रेलवे कर्मचारी दोनों लोको पायलट को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद दोनों का शव रेलवे अस्पताल के शवगृह में रखा गया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










