
'चिट्ठिये दर्द फ़िराक वालिये...' Lata Mangeshkar के इस गाने पर Raj Kapoor भी झूम उठे, देखें Unseen Video
AajTak
चिट्ठिये दर्द फ़िराक़ वालिये....हिना फिल्म के इस गाने को जेबा बख्तियार पर फिल्माया गया था. गाने में एक प्रेमिका का जो दर्द छलकता है, वो लता की आवाज का ही जादू है. इस गाने की लाइव रिकॉर्डिंग का एक वीडियो है, जिसमें लता स्टूडियों में राज कपूर और उनकी टीम के साथ इस गाने को रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं.
अपनी मधुर आवाज से हर गीत में एहसास जगाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब नहीं रहीं. लेकिन जाते-जाते उन्होंने अपने हजारों हिट गाने का खजाना दुनियावालों के नाम कर दिया है. गानों की बात जब छिड़ चुकी है तो लता के उस एक गाने का जिक्र जरूर बनता है जिसने महान अभिनेता-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर को भी अपनी आगोश में ले लिया था. यह गाना था फिल्म हिना का.
More Related News













