
'चाहते हैं कि हमारे राजनयिक...', भारत ने दिखाई सख्ती तो बैकफुट पर आया कनाडा
AajTak
भारत ने कनाडा से कहा है कि वो भारत में अपने राजनयिकों की संख्या में कटौती करे. भारत ने 10 अक्टूबर तक 40 से अधिक कनाडाई राजनयिकों को वापस जाने का निर्देश दिया है. इस मामले पर कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने प्रतिक्रिया दी है.
भारत ने कनाडा से कहा है कि 10 अक्टूबर तक वो भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला ले. खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को लेकर भारत ने यह सख्ती दिखाई है. इस घोषणा के बाद कनाडा की विदेश मंत्री नेलानी जोली ने भारत से मजबूत राजनयिक संबंधों की वकालत की है. मेलानी जोली ने कहा कि वो भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति को लेकर भारत के साथ लगातार सहयोग और बातचीत कर रही हैं.
कनाडा की विदेश मंत्री जोली ने कहा, 'तनाव के समय में, क्योंकि अभी हमारी दोनों सरकारों के बीच तनाव चल रहा है- यह पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है कि राजनयिक वहां रह कर काम करें और यही कारण है कि हम भारत के साथ एक मजबूत राजनयिक संबंध चाहते हैं, चाहते हैं कि वहां हमारे राजनयिक वहां रहें. इसे लेकर हम भारत सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं और हम कनाडा की रक्षा करना जारी रखेंगे.'
भारत ने कनाडाई राजनयिकों की संख्या में कटौती के दिए हैं निर्देश
ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं जिसमें कहा जा रहा है कि भारत ने कनाडा से कहा है कि वो अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला ले. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के जिन राजनयिकों को वापस जाने का निर्देश जारी किया गया है, 10 अक्टूबर के बाद भी अगर वो भारत में रहते हैं तो उनकी राजनयिक इम्यूनिटी समाप्त घोषित कर दी जाएगी.
भारत ने कनाडा की सरकार को सूचना दी थी कि कनाडा में जितने भारतीय राजनयिक हैं, भारत में भी उतने ही कनाडाई राजनयिक होने चाहिए. इसलिए उम्मीद है कि कनाडा भारत से अपने राजनयिक की संख्या को कम करेगा.
मोदी सरकार ने कनाडा से कहा था कि 10 अक्टूबर तक भारत में मौजूद 62 में से 41 राजनयिकों को वापस लाना होगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









