
चावल के ऊपर चॉकलेट आइसक्रीम! ये फूड कॉम्बिनेशन्स देख सिर पकड़ रहे लोग
AajTak
क्या आपने कभी चावल और चॉकलेट आइसक्रीम का ऐसा अजीब कंबिनेशन देखा है? सोशल मीडिया पर यह विचित्र डिश इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है.लोग इसे देखते ही हैरानी में सिर पकड़ रहे हैं और पूछ रहे हैं-आखिर किसने ये कयामत जैसा मेल बनाया?
सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब फूड कंबिनेशन अक्सर वायरल होते दिखाई देते हैं. ये कंबिनेशन ऐसे होते हैं कि कोई भी उन्हें देखकर सिर पकड़ ले-जैसे ऑमलेट के साथ फैंटा, बिरयानी के साथ आइसक्रीम का फ्लेवर, या पारले-जी बिस्किट का पकौड़ा. कई बार ऐसे प्रयोग जानबूझकर किए जाते हैं ताकि उसी बहाने वीडियो वायरल हो जाए, लेकिन कई बार यह सब अनचाहे तरीके से भी हो जाता है.
इसी तरह हाल ही में एक और अजीब फूड कंबिनेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है-चॉकलेट आइसक्रीम के साथ चावल. स्विगी ने इस तस्वीर को इंटरनेट पर शेयर किया और इसे 'बेस्ट डिजर्ट' करार दिया. कहा जा रहा है कि यह फिलीपींस की 'डर्टी आइसक्रीम' से प्रेरित है, लेकिन भारतीय दर्शकों को यह मेलजोल बिल्कुल पसंद नहीं आया.
क्या है फिलिपीनो 'डर्टी आइसक्रीम'
फिलिपीनो 'डर्टी आइसक्रीम'वास्तव में एक मजाकिया नाम है, जो 'सॉर्बेटेस' नाम के पारंपरिक फिलिपीनो आइसक्रीम को दिया जाता है. यह किसी भी तरह की गंदी आइसक्रीम नहीं है, बल्कि एक स्वादिष्ट स्ट्रीट-फूड है जो फ़िलीपींस की सड़कों पर बेचा जाता है. इसका नाम 'डर्टी' इसलिए पड़ा क्योंकि यह सड़क पर बिकती है.
देखें वायरल वीडियो
'ये डिश देखकर ही चक्कर आ गया'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











