
'चार हफ्तों से मिलने नहीं दिया...', इमरान खान की बहन ने मुनीर पर लगाए गंभीर आरोप, आधी रात रावलपिंडी जेल के बाहर जुटे समर्थक
AajTak
इमरान खान की बहन नूरीन नियाज़ी ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मौजूदा हुकूमत को कोई पसंद नहीं करता है और जनता का भरोसा खो चुकी है. मीडिया सेंसरशिप पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों को डराया, गिरफ्तार किया और उनके अकाउंट तक सील कर दिए जा रहे हैं. उन्होंने इमरान के स्वास्थ्य पर भी बात की.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाज़ी ने मौजूदा पाकिस्तान सरकार पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान की सरकार बेहद अलोकप्रिय है और जनता का कोई भरोसा या समर्थन उनके साथ नहीं है.
नूरीन का कहना है कि इमरान खान के साथ पाकिस्तान की जनता खड़ी है. हर तबके का इंसान उनका साथ दे रहा है. लेकिन मौजूदा हुकूमत से लोग गुस्से में हैं, क्योंकि सरकार अपने ही नागरिकों पर जुल्म कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने सारी चुनाव हारने के बाद धांधली करके सरकार बनाई है. ऐसा शासन, जो जनता द्वारा नहीं चुना गया, वह टिक नहीं सकता.
नूरीन ने आगे कहा कि उन्हें अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कोई उम्मीद नहीं है. उनके मुताबिक, दुनिया के कई देशों की सरकारें भी पाकिस्तान जैसी हैं. वो जानते हैं कि यहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन फिर भी चुप हैं.
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों को अच्छी तरह मालूम है कि पाकिस्तान में चुनावों में गड़बड़ियां हुईं और पूरी प्रक्रिया धांधली से भरी थी. फिर भी वे कोई कदम नहीं उठाते, क्योंकि उन्हें यही लोग चाहिए जो पाकिस्तान पर राज करते रहें और हालात वैसे ही बने रहें जैसे अभी हैं.
विदेशों से भी है हुकूमत को सहारा
नूरीन ने दावा किया कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार को कुछ बड़े देशों से भी सहारा मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को अपना अच्छा दोस्त कहा था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









