
चार्ली कर्क कौन थे जिसकी हत्या पर अमेरिका में मच गया बवाल, ट्रंप से क्या था कनेक्शन?
AajTak
चार्ली कर्क अमेरिका में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास दोस्त हैं. उनकी हत्या से दुखी राष्ट्रपति ट्रंप ने हत्यारे को ढूंढ निकालने के लिए जमीन और आसमान एक करने की बात कही है. अमेरिका में राष्ट्रीय ध्वज रविवार शाम छह बजे तक के लिए आधा झुका दिए गए हैं.
अमेरिका की यूटा यूनिवर्सिटी में छात्रों की भारी भीड़ के बीच कंजरवेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दोस्त चार्ली कर्क (Charlie Kirk) की हत्या कर दी गई. जिस समय उन्हें गोली मारी गई, वह कैंपस के भीतर एक पोडियम से छात्रों को संबोधित कर रहे थे कि तभी एक गोली आकर उनके गले पर लगी.
चार्ली कर्क The American Comeback Tour के तहत कई राज्यों में जा-जाकर छात्रों को संबोधित कर रहे थे. इसी टूर के तहत वह यूटा यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच पहुंचे थे. वह ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के कट्टर समर्थक हैं और 2024 राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को युवाओं का वोट दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही.
रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ली कर्क को बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास गोली मारी गई. उनके एक ही गोली मारी गई, जो उनके गले पर लगी, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, यूटा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्र समीर मैसी अपने आईफोन में चार्ली कर्क के भाषण को रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई. समीर ने इसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैंने टेबल पर उनका खून देखा. उन्हें गोली लगते देखा. लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए देखा. यह सब डरावना था.
दोस्त की हत्या से दुखी हैं ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप अपने दोस्त चार्ली की हत्या से दुखी हैं. उन्होंने इस घटना के लिए रेडिकल लेफ्ट को जिम्मेदार ठहराया है. ट्रंप ने वीडियो मैसेज शेयर कर कर्क की हत्या को जघन्य अपराध और अमेरिका के लिए ब्लैक डे बताते हुए कहा कि कर्क सच्चे देशभक्ते थे, जो युवाओं के बीच लोकप्रिय थे और खुले दृष्टिकोण के साथ बहस करते थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









