
चार्ली कर्क को याद कर भावुक हुए जेडी वेंस, बोले- हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं का होगा खात्मा
AajTak
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को 'द चार्ली कर्क शो' की मेजबानी कर अपने दिवंगत दोस्त चार्ली कर्क को श्रद्धांजलि दी. वेंस ने कहा कि वह एक बेहतर पति और पिता बनकर अपने दोस्त का सम्मान करेंगे. शो का सीधा प्रसारण व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम से किया गया.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को 'द चार्ली कर्क शो' की मेजबानी कर अपने दिवंगत दोस्त चार्ली कर्क को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि चार्ली को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका बेहतर पति और पिता बनना है.
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वेंस के आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग स्थित कार्यालय से प्रसारित किया गया और व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम में भी इसे लाइव स्ट्रीम किया गया.
41 वर्षीय वेंस ने शो की शुरुआत में कहा कि मैं एक ऐसे व्यक्ति की जगह ले रहा हूं, जिसकी जगह कभी ली ही नहीं जा सकती. लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा.
वेंस ने कहा, 'मैंने उस पल से यह सीख ली कि मुझे एक बेहतर पति और एक बेहतर पिता बनने की जरूरत है. मैं इसी तरह से अपने दोस्त का सम्मान करूंगा.' उन्होंने कहा कि चार्ली कर्क हमारे देश के लिए योद्धा थे और उन्होंने अमेरिकियों से चरमपंथ को अस्वीकार करने की अपील की.
मौत का जश्न मनाने वालों की आलोचना
वेंस ने अपने संबोधन में कर्क की मौत का जश्न मनाने वालों की कड़ी निंदा की. उन्होंने वामपंथियों पर निशाना साधते हुए डिज्नीलैंड की यात्रा के दौरान अपने और अपने परिवार के साथ हुई घटना का जिक्र किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









