
चार्जिंग केबल से घोंटा गला, हत्या की कोशिश... दुल्हन से दरिंदगी करने वाले पति के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस, हैरान कर देगी वजह
AajTak
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 मई को उनकी शादी के बमुश्किल एक हफ्ते बाद पति ने दहेज की मांग शुरु कर दी थी. इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और आरोपी राहुल ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. यही नहीं, आरोपी ने उसे मारने का प्रयास भी किया.
केरल के कोझिकोड जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी पर बेरहमी से हमला किया और उसे जान से मारने की नाकाम कोशिश की. इसके बाद आरोपी पति मौका-ए-वारदात से भाग निकला. हैरानी की बात है कि अपनी बीवी पर हमला करने वाले उस हमलावर पति के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. क्योंकि वो विदेश भाग गया है.
वारदात के बाद जर्मनी भाग गया आरोपी कोझिकोड शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए पीटीआई को बताया कि एक हमलावर पति के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. जो गुरुवार से प्रभावी हो गया. पुलिस अफसर ने आगे बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जर्मनी भाग गया है, क्योंकि वह काम भी वहीं करता है. वो एक NRI है.
विदेश मंत्रालय के जरिए किया था अनुरोध पुलिस ऑफिसर ने इस संबंध में और जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से इंटरपोल को एक अनुरोध भेजा था. उसी को मानते हुए इंटरपोल ने उसके खिलाफ ये नोटिस जारी कर दिया.
क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस किसी अपराध के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अपने सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग निकाय, इंटरपोल द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है. ब्लू कॉर्नर नोटिस एक लुकआउट सर्कुलर के मद्देनजर आया है.
पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर लुकआउट सर्कुलर पुलिस ने आरोपी राहुल पी गोपाल के खिलाफ जारी किया गया था. बीते मंगलवार को दुल्हन और उसके परिवार ने आरोपी राहुल के खिलाफ सामने आकर गंभीर आरोप लगाए. जिन्हें कुछ टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया गया.
दहेज की मांग को लेकर की थी मारपीट पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 मई को उनकी शादी के बमुश्किल एक हफ्ते बाद दहेज की मांग शुरु कर दी थी. इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और आरोपी राहुल ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. यही नहीं, आरोपी ने उसे मारने का प्रयास भी किया. हालांकि अब दुल्हन के ससुराल वालों ने इस आरोप से इनकार कर दिया है कि उन्होंने दहेज की मांग की थी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










