
चारधाम यात्रा ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
AajTak
कोरोना काल के दो साल बाद दोबारा शुरू हुई चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिख रहा है. श्रद्धालुओं की तादाद ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पिछले कुछ साल कई मायनों में अलग थे. यात्राओं से लेकर दफ्तरों तक में अलग माहौल देखने को मिला.
कोरोना काल के दो साल बाद दोबारा शुरू हुई चारधाम यात्रा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पिछले कुछ साल कई मायनों में अलग थे. यात्राओं से लेकर दफ्तरों तक में अलग माहौल देखने को मिला, लेकिन अब इस वायरस के काफी कम होने के बाद स्थितियां सामान्य होती दिख रही हैं.
इस बार बदरीनाथ में 15,14,714, केदारनाथ में 14,25,075, यमुनोत्री में 47,3,395, गंगोत्री में 6,00,140 और हेमकुंड साहब में 1,90,264 श्रद्धालु आ चुके हैं. हेमकुंड सहित चारधाम की यात्रा पर अब तक कुल 42,03,588 से भी अधिक श्रृद्धालु आ चुके हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
उत्तरकाशी में यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलते ही 3 मई को चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई. इस बीच उत्तराखंड सरकार ने चारधाम पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को भी सीमित कर दिया था. सरकारी निर्देश के मुताबिक, प्रतिदिन केवल 15,000 श्रद्धालु ही बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करने जा सकेंगे. केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या 12,000 प्रतिदिन निर्धारित की गई है.
बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा बंद थी. 3 मई 2022 से चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मई तक लगभग 41 लोगों की मौत विभिन्न कारणों से हुई है.
(इनपुट- अंकित)

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










