
चाची को पास कराने के चक्कर में भतीजी पहुंच गई जेल, बिहार से सप्लीमेंट्री एग्जाम देने आई थी MP
AajTak
बिहार की रहने वाली कविता की भतीजी पल्लवी ने जब देखा कि उसकी चाची कविता का भविष्य संकट में है और अगर इस बार भी पूरक परीक्षा में उसकी चाची पास नहीं हो पाई तो उसका डीएलएड अधूरा रह जाएगा. यह सोचकर पल्लवी ने अपनी चाची कविता की मदद करते हुए चाचा के स्थान पर परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आ गई.
चाची एक विषय में फेल हो चुकी थी. अब ऐसे में चाची कहीं पूरक परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम में फेल न हो जाए, इसलिए भतीजी ने उनका भविष्य संवारने का प्रयास किया, लेकिन चाची का भविष्य संवारने के चक्कर में भतीजी को ही जेल की हवा खानी पड़ गई. यह पूरा मामला ग्वालियर का है लेकिन चाची-भतीजी बिहार की हैं.
दरअसल, बिहार के मधेपुरा जिले स्थित धरगुरिया गांव की रहने वाली कविता ने डीएलएड प्रथम वर्ष दी थी, लेकिन वह एक विषय में फेल हो गई. कैंडिडेट को एक विषय की पूरक परीक्षा में पास होने के लिए दूसरा मौका मिला था. यह पूरक परीक्षा 16 जनवरी को ग्वालियर के मुरार स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार क्रमांक-1 में आयोजित की गई थी.
कहीं फिर से फेल न हो जाए
सुबह की पाली में आयोजित इस परीक्षा में कविता को शामिल होकर अपनी पूरक परीक्षा देनी थी, लेकिन कविता को इस बात का डर था कि कहीं वह फिर से फेल न हो जाए, इसलिए वह खुद पूरक परीक्षा में शामिल नहीं हुई.
चाची के स्थान पर परीक्षा देने आई ग्वालियर
कविता की भतीजी पल्लवी ने जब देखा कि उसकी चाची कविता का भविष्य संकट में है और अगर इस बार भी पूरक परीक्षा में उसकी चाची पास नहीं हो पाई तो उसका डीएलएड अधूरा रह जाएगा. यह सोचकर पल्लवी चाची के स्थान पर परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आ गई.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










