
चाचा-भतीजे में जंग लगी हुई है, सपा दलित विरोधी… अंबेडकरनगर में CM योगी ने गिनाए डबल इंजन सरकार के फायदे
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्मण सपा, बसपा करवा पाती? समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है. यही सपा है, जिसने गेस्ट हाउस कांड किया था. उन्होंने कहा कि पहले नियुक्ति आने पर पूरा परिवार वसूली करने में मस्त हो जाता था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रोजगार, पेयजल, स्वास्थ्य जैसे मुद्दे उठाए और डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाए. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्मण सपा, बसपा करवा पाती? समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है. यही सपा है, जिसने गेस्ट हाउस कांड किया था.
पहले माफिया गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करते थे. पर्व त्योहार पर उपद्रव दंगा करते थे. आज कोई माफिया किसी की जमीन पर कब्जा कर पाएगा क्या? आज उन्हें पता है कि अगर बहन बेटियों पर हाथ डाला, तो अगले चौराहे पर यमराज उनका इंतजार कर रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो...
यह भी पढ़ें- हुजूर मैं बेकसूर हूं, मुझे… सजा सुनाए जाने के बाद मुंह पर हाथ रखकर सिर झुकाकर बैठा मुख्तार अंसारी
पिछली सरकारों ने माफिया को पाला-पोसा
योगी ने जनता से पूछा कि बताओ हो रहा है न माफियाओं का उपचार. अगर डबल इंजन की सरकार नहीं होती, तो इन माफियाओं का इलाज नहीं हुआ होता. पिछली सरकारों के द्वारा माफिया पाले गए- पोसे गए. ये उन नेताओं की आजीविका के माध्यम बनते थे.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










