
'चाइनीज हथियारों ने शानदार प्रदर्शन किया...', 'ऑपरेशन सिंदूर' में पिटने के बाद भी पाकिस्तान ने किया दावा
AajTak
ISPR के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान हर तरह की तकनीक अपनाने के लिए तैयार है. हाल ही में इस्तेमाल किए गए चीनी प्लेटफॉर्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. वास्तविकता में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने PL-15, HQ-9P, JF-17 और J-10 जैसी चीनी मिसाइलों और जेट्स को बेअसर कर दिया था.
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के साथ चार दिन चली जंग के दौरान चीन निर्मित हथियारों ने 'बेहद शानदार प्रदर्शन' किया. यह दावा पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ISPR के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में किया. हालांकि, चौधरी के इस दावे के उलट सबूत बताते हैं कि चीन का सबसे उन्नत PL-15 मिसाइल सिस्टम बेअसर साबित हुआ, जबकि भारत के स्वदेशी हथियारों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान करारा प्रहार किया.
अधिकारी का दावा क्या है?
ब्लूमबर्ग से बातचीत में अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, 'हम हर तरह की तकनीक अपनाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में जो चीनी प्लेटफॉर्म हमने इस्तेमाल किए, उन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया.' चौधरी का यह बयान मई में हुई भारत-पाकिस्तान की चार दिन की जंग के संदर्भ में था.
हालांकि, यह वही युद्ध था जिसमें भारत ने पाकिस्तान के कई रक्षा ढांचों को ध्वस्त कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान ने सीजफायर की गुहार लगाई थी. इसके बावजूद पाकिस्तान ने मीडिया में इसे जीत बताने की कोशिश की. चौधरी का यह बयान उसी झूठे प्रोपेगेंडा का हिस्सा है.
भारतीय डिफेंस सिस्टम के सामने फेल हो गए चीनी हथियार
मई में हुई इस चार दिन की भारत-पाकिस्तान जंग में पहली बार बड़े पैमाने पर आधुनिक चाइनीज हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिनमें PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल, HQ-9P ग्राउंड-टू-एयर मिसाइल, और JF-17 व J-10 फाइटर जेट शामिल थे. लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें पूरी तरह फेल कर दिया. भारत के ब्रहमोस सुपरसोनिक मिसाइल और आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम जैसे स्वदेशी हथियारों की प्रभावशीलता ऑपरेशन सिंदूर की सबसे बड़ी सफलता रही.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









