
चांदी की मूर्ति नहीं, मजबूरी! महिला का वीडियो देख लोग बोले – गरीबी क्या नहीं करवाए
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे बैठी एक मूर्ति दिखती है, लेकिन हकीकत यह है कि वह कोई मूर्ति नहीं, बल्कि एक जिंदा महिला है. राह चलते लोग उसे देखते हैं, कुछ पल रुकते हैं और कई लोग उसके सामने पैसे भी रख देते हैं.
कहते हैं गरीबी और मजबूरी क्या नहीं करवाए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जहां सड़क किनारे बैठी यह महिला पहली नजर में किसी मूर्ति जैसी दिखाई देती है. पूरा शरीर चांदी जैसे रंग से पुता हुआ, चेहरे पर दुल्हन जैसा श्रृंगार, शांत और स्थिर मुद्रा और गोद में एक छोटा सा बच्चा. बहुत कम लोग समझ पाते हैं कि यह कोई कला प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक जिंदा महिला की मजबूरी है. कुछ लोग पैसा देना भी शुरू करते हैं.
हालांकि राह चलते लोग कुछ पल के लिए ठहरते हैं, देखते हैं, फोटो लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. बता दें कि लंदन जैसी जगहों पर ऐसे कलाकार आम हैं, जिन्हें लिविंग स्टैच्यू कहा जाता है. लोग उनके नीचे पैसा रखकर चले जाते हैं.
लिविंग स्टैच्यू आर्ट एक खास तरह की स्ट्रीट परफॉर्मेंस है, जिसमें कलाकार बिल्कुल मूर्ति की तरह स्थिर होकर खड़े या बैठे रहते हैं. ये कलाकार अपने शरीर पर खास रंग (अक्सर सिल्वर, गोल्ड या ब्रॉन्ज) लगाते हैं, पारंपरिक या ऐतिहासिक पोशाक पहनते हैं और लंबे समय तक बिना हिले-डुले रहते हैं, ताकि लोग उन्हें असली मूर्ति समझ लें.
देखें वायरल वीडियो
जब कोई दर्शक पास आकर सिक्का या नोट देता है, तो कई बार कलाकार अचानक हल्की हरकत कर देता है, जैसे आंख झपकाना या सिर हिलाना. यहीं से लोगों को एहसास होता है कि यह मूर्ति नहीं, बल्कि ज़िंदा इंसान है.
दुनिया में कहां लोकप्रिय है यह कला?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











