
चांदनी से 'चांद' बनने घर से भागी लड़की, पुलिस ने ढूंढी तब तक उगा लीं दाढ़ी-मूंछें
AajTak
Greater Noida: चांदनी से चांद बनने की चाहत में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली लड़की घरवालों को बिना बताए दिल्ली के ट्रांसजेंडर आश्रम पहुंच गई. यहां कई दिन रही और खुद पर दर्जनों एक्सपेरिमेंट भी करवाए, ताकि वह लड़का बन सके. जब घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई तो पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया.
राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में सेक्स चेंज का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक लड़की पर लड़का बनने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह घर से भागकर दिल्ली चली गई. यहां वह ट्रांसजेंडर आश्रम में पहुंची. कुछ दिन यहीं रहकर खुद पर दर्जनों एक्सपेरिमेंट भी करवाए. हालांकि, अब ग्रेटर नोएडा पुलिस लड़की को वापस उसके घर लेकर आ गई है.
बताया जा रहा है कि चांदनी (बदला हुआ नाम) नामक लड़की की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली निवासी एक लड़की से हुई थी. इस लड़की ने चांदनी को अपने पास दिल्ली बुलाया और यहां ट्रांसजेंडरों के आश्रम में रखा. उसके बाद चांदनी ने लड़के वाले हार्मोंस पैदा करने के लिए इंजेक्शन और दवाई लेना भी शुरू कर दिया. दरअसल, लड़की चांदनी से चांद बनना चाहती थी. उसे लड़का बनने का शौक था.
इधर, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में चांदनी के घर वाले परेशान थे. क्योंकि वह बिना बताए घर से चली गई थी. परिजनों ने उसे खूब तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली. ना ही उससे कोई कॉन्टेक्ट हो पाया. परिजनों ने फिर पुलिस में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चांदनी की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह दिल्ली के ट्रांसजेंडर आश्रम में है.
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से लड़की को बरामद कर लिया. हालांकि, हार्मोंस की दवाई लेने के बाद लड़की के शरीर में कुछ बदलाव हुए हैं. उसके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें भी आ गई हैं. फिलहाल चांदनी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








