
चांदनी चौकः भक्ति दिखाने की होड़, बीजेपी के बाद AAP नेताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
AajTak
दिल्ली के चांदनी चौक में रातों रात बन गए हनुमान मंदिर पर सियासी चढ़ाई शुरू हो गई है. खुद को दूसरों से ज्यादा हनुमान भक्त बताने की होड़ लग गई है. कल बीजेपी की नेता मंडली भजन-पूजन करने गई थी तो आज आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक पहुंच गए. ये वही जगह है जहां अदालती आदेश पर मंदिर गिराया गया. पुराने मंदिर से चंद मीटर की दूरी पर अब नई मूर्ति विराजमान हो गई है.
दिल्ली के चांदनी चौक में रातों रात बन गए हनुमान मंदिर पर सियासी चढ़ाई शुरू हो गई है. खुद को दूसरों से ज्यादा हनुमान भक्त बताने की होड़ लग गई है. कल बीजेपी की नेता मंडली भजन-पूजन करने गई थी तो आज आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक पहुंच गए. ये वही जगह है जहां अदालती आदेश पर मंदिर गिराया गया. पुराने मंदिर से चंद मीटर की दूरी पर अब नई मूर्ति विराजमान हो गई है. दिल्ली चांदनी चौक हनुमान मंदिर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक पूजा पाठ की. साथ में चांदनी चौक के AAP विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी भी थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











