
चश्मे की दुकान पर पहुंचा लंगूर बंदर, दुकानदार बोला- बालाजी आए हैं, लोग चढ़ाने लगे चढ़ावा, Video
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चश्मे की दुकान पर लंगूर बंदर आ गया. दुकान के काउंटर पर बंदर करीब ढाई घंटे तक बैठा रहा. दुकान के मालिक ने कहा कि बालाजी महाराज आए हैं, सब उनकी ही कृपा है. लोग बंदर को देखने के लिए उमड़ पड़े. लोगों ने कहा कि हनुमान जी के स्वरूप हैं. इस दौरान लोग चढ़ावा भी चढ़ाने लगे. बंदर काउंटर पर बैठकर शीशे में चेहरा देखता रहा.
यूपी के लखीमपुर खीरी में एक चश्मे की दुकान पर लंगूर बंदर पहुंच गया. बंदर करीब ढाई घंटे तक दुकान पर ही बैठा रहा. इस दौरान देखने के लिए लोग जमा होने लगे. दुकानदार ने कहा कि दुकान में बालाजी आए हैं. इसके बाद कुछ लोग चढ़ावा भी चढ़ाने लगे. इसके बाद बंदर वहां से चला गया.
लखीमपुर शहर में सदर चौराहे से अस्पताल रोड पर स्थित चश्मे की दुकान के मालिक विपुल मित्तल सुबह दुकान खोलने पहुंचे. दुकान खोलते ही एक लंगूर बंदर आकर काउंटर पर बैठ गया. बंदर करीब ढाई घंटे तक दुकान के काउंटर पर ही बैठा रहा. इस दौरान दुकानदार दाएं बाएं घूमता रहा.
यहां देखें VIDEO
चश्मे की दुकान पर लंगूर बंदर के आने से सड़क पर निकलने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग चश्मे की दुकान पर बैठे लंगूर बंदर का वीडियो बनाने लगे. दुकान के काउंटर पर बैठा बंदर शीशों में अपना चेहरा देखता रहा. चश्मे की दुकान के मालिक विपुल मित्तल ने कहा कि दुकान खोलते ही बालाजी के रूप में लंगूरी बंदर आ गया. यह सब इन्हीं के लिए है.
इस दौरान मौके पर मौजूद राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि ये हनुमान जी के स्वरूप हैं, जो अन्य शैतान बंदर हैं, उन्हें ये लंगूर बंदर भगा रहा है. हमारी हनुमान स्वरूप में बेहद आस्था है. यहां जो लोग आ रहे हैं, वे सभी हनुमान जी के भक्त हैं. इस दौरान लोगों ने फल, केला और बिस्किट के साथ ही अन्य चढ़ावा चढ़ाने लगे.
दुकानदार को नहीं जाने दिया दुकान से बाहर

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










