
चलना-फिरना भी मुश्किल कर देता है एड़ी का दर्द, तुरंत राहत देंगे ये देसी उपाय
AajTak
एड़ी में दर्द होने की वजह से आदमी काफी ज्यादा परेशान हो जाता है. दर्द सिर्फ एड़ी में होता है लेकिन उसका असर पूरे पैर पर पड़ता है. आदमी को चलने-फिरने तक में परेशानी आ जाती है. अगर आप भी एड़ी के दर्द से परेशान हैं तो हम कुछ देसी उपाय आपको बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से दर्द की परेशानी दूर हो जाएगी.
एड़ी में दर्द होने की वजह से आदमी काफी ज्यादा परेशान हो जाता है. दर्द सिर्फ एड़ी में होता है लेकिन उसका असर पूरे पैर पर पड़ता है. इस दर्द की वजह से आदमी को चलने-फिरने तक में परेशानी आनी शुरू जाती है. अगर आप भी एड़ी के दर्द से परेशान हैं तो हम कुछ देसी उपाय आपको बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपके दर्द की समस्या दूर हो जाएगी.
हालांकि, यह ध्यान रहे कि अगर आपकी एड़ी का दर्द बढ़ता जा रहा है और किसी भी तरह से नहीं रुक रहा तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. अगर हल्का दर्द रोज होता है और घरेलू उपायों को 15 दिनों तक करने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा तो भी डॉक्टर को दिखा लेना ही बेहतर है. नीचे पढ़िए एड़ी का दर्द दूर करने के देसी उपाय.
ठंडी सिकाई अगर आप एड़ी के दर्द से परेशान हैं तो ठंडी सिकाई आपको काफी राहत पहुंचा सकती है. बर्फ की ठंडी सिकाई करने से एड़ी का दर्द दूर होता है. हड्डी से दर्द खींचने के लिए भी सिकाई काफी मददगार है. इसके लिए आप आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आइस पैक मौजूद नहीं है तो रुमाल या कपड़े में बर्फ के टुकड़ों को लपेटकर सिकाई कर सकते हैं. सुबह-शाम ऐसा करने आपको काफी आराम मिलेगा.
एलोवेरा जेल एड़ी के दर्द से राहत पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा निकाल लें. जिसके बाद आधा चम्मच हल्दी और नौसादर मिला दें. फिर हल्का पानी मिलाकर मिश्रण को गर्म कर लें. जो मिश्रण तैयार हुआ है उसे एड़ियों पर लगाएं. यह मिश्रण आपका दर्द खींचने में काफी असरदार साबित होगा. स्ट्रेचिंग अगर आप एड़ी के दर्द से परेशान हैं तो थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग से एड़ी के दर्द में आराम मिलता है. एड़ी के दर्द में आप बेड पर बैठे-बैठे ही फुट फ्लेक्स (Foot Flex) एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसे करने के लिए बैठकर पैरों को सामने की तरफ फैलाएं. इसके बाद दोनों हाथों से दोनों पैरों के पंजों को अपनी तरफ खींचे. 30 सेकंड इस पोजीशन को रखें और फिर छोड़ दें. इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











