
चलते-फिरते 'बम' हैं हाइड्रोजन गुब्बारे... मुंबई में लिफ्ट के अंदर ऐसे हुआ खतरनाक हादसा
AajTak
मुंबई के गोरेगांव स्थित अनमोल टॉवर की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस भरे गुब्बारों से जोरदार धमाका हुआ. पार्टी सजावट के दौरान हुए हादसे में तीन लोग झुलस गए. CCTV में पूरी घटना कैद हुई है.
महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां की 'अनमोल टॉवर' नाम की इमारत की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के की वजह से भीषण विस्फोट हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग पार्टी की सजावट के लिए गुब्बारे लेकर लिफ्ट के जरिए ऊपर जा रहे थे.
इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है.
हादसे के दौरान लिफ्ट में मौजूद तीनो लोग मामूली रूप से घायल हो गए. घटना 2 फरवरी की रात की है.
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, इमारत में एक जन्मदिन की पार्टी के लिए सजावट का काम चल रहा था. एक डेकोरेटर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों का गुच्छा लेकर लिफ्ट में सवार हुआ. लिफ्ट में पहले एक महिला अंदर जाती है, फिर गुब्बारा लेकर एक शख्स लिफ्ट में आता है. उसके बाद एक और शख्स जैसे ही अंदर आता है. इससे पहले कि लिफ्ट चलती, तेज़ धमाके के साथ गुब्बारा फट जाता है और लिफ्ट के अंदर आग का गोला बन गया और धुंआ छा गया.
यह भी पढ़ें: गोरेगांव में चल रहा था फेक कॉल सेंटर, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











