
चलते ट्रक की छत पर खड़ा दिखा शेर, फिर लगा दी छलांग... Video देख रह जाएंगे हैरान
AajTak
सड़क पर चलते ट्रेलर पर खड़े एक शेर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि काफी देर तक छत पर खड़े रहने के बाद वह अचानक से नीचे कूद जाता है. कुछ देर ट्रक के पास खड़े रहने के बाद जंगल की ओर चला जाता है.
चलते ट्रक में बंद एक शेर किसी तरह कैद से निकलकर ट्रेलर के छत पर चला गया. फिर 60 मील प्रति घंटे की स्पीड से भाग रहे ट्रक से नीचे कूद गया और देखते ही देखते सड़क क्रॉस कर जंगल में चला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में 60 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से सड़क पर दौड़ते एक ट्रेलर के ऊपर विशालकाय शेर नजर आया. पीछे चल रहे वाहन में बैठे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. इसमें साफ नजर आ रहा है कि शेर को ट्रेलर में बंदकर ले जा रहे ड्राइवर और मालिक को पता ही नहीं चला कि वह कैद से निकलकर ट्रेलर के छत पर खड़ा गया है.
ट्रक में कैद था विशालकाय शेर शेर ने वाहन चालकों को तब चौंका दिया जब उसने 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे ट्रेलर के ऊपर से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी. इस नरभक्षी शेर को एक स्पोर्ट फार्म से खरीदा गया था और वह अपने नए घर की ओर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में वह ट्रेलर से निकलकर भाग निकला. इस पूरी घटना का पीछे चल रहे एक कार चालक ने वीडियो बना लिया.
ऐसे पहुंच गया छत के ऊपर किसी तरह शेर ट्रेल की छत पर लगे सुपरविजन डूर को तोड़कर ऊपर की ओर उछला और ट्रेलर की छत पर खड़ा हो गया. उस वक्त ट्रेलर अपनी गति से सड़क पर चल रहा था. जब शेर ने ट्रेलर के ऊपर से नीचे सड़क पर छलांग लगाई. तब जाकर गाड़ी रुकी. जब शेर ट्रेलर की छत पर सवार हुआ था, उस वक्त तक ड्राइवर को पता नहीं चल पाया था कि वह कैद से निकल गया है.
ट्रेलर से लगा दी छलांग सड़क पर आने के बाद कुछ देर तक शेर रुका रहा. फिर सड़क क्रॉस करने के बाद उसने मुड़कर ट्रेलर को देखा और फिर जंगल की ओर चला गया. खुशकिस्मती से, वह कुछ दूर जाकर बेहोश हो गया. वह बेकरविल शहर के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गया.
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा को सतर्क कर दिया गया और उन्होंने लिचटेनबर्ग पशु अस्पताल के स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. एंटोन नेल से संपर्क किया, जिन्हें घटनास्थल पर भेजा गया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











